Categories: IndiaPolitics

एक पोस्टर ने उड़ाई पीएम की नींद, काले बोर्ड पर लिखी इन लाइन को प्रियंका ने बना लिया अपनी डीपी

दिल्ली के एक इलाके में वैक्सीन को लेकर पीएम पर निशाना साधते हुए एक पोस्टर कुछ इलाकों में लगा हुआ दिखाई दे रहा है । इन पोस्टरों पर सियासी घमासान भी जारी है हालांकि अभी तक इस प्रकरण के चलते दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई है।

पोस्टर पर लिखा है कि मेरे बच्चो की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी मोदी जी ये पोस्टर दिल्ली के खजूरी, कल्याणपुरी, दयालपुर, भजनपुरा, मंगोलपुरी, पुरानी दिल्ली, ख्याला, मोती नगर, कीर्ति नगर, मंगोलपुरी,

एक पोस्टर ने उड़ाई पीएम की नींद, काले बोर्ड पर लिखी इन लाइन को प्रियंका ने बना लिया अपनी डीपी

निहाल विहार, रोहिणी, कल्याणपुरी और एम एस पार्क में लगाए गए थे. पोस्टर में लिखा था, ”मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी”. लगाए गए ब्लैक पोस्टर पर सिर्फ ये ही लाइन लिखी थीं.पोस्टर पर छापने वाले के नाम भी नहीं था.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में PDPP एक्ट, IPC 188 और प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन बुक एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने कई जगहों से होर्डिंग्स और पोस्टर भी बरामद किए हैं. पुलिस को जांच में पता चला है की ये पोस्टर राजनीतिक पार्टी द्वारा लगाए गए हैं.जिसकी जांच की जा रही है.

पोस्टर लगाने को लेकर हो रही गिरफ्तारियों पर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पीएम मोदी के खिलाफ लगे पोस्टर साझा करते चैलेंज दिया है कि हमें भी गिरफ्तार करो. प्रियंका गांधी ने तो ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक हटाकर उसकी जगह उसी पोस्टर को लगा दिया है.

आप पार्टी का वर्कर है पोस्टर छपवाने वाला
गिरफ्तार किए लोगो से पूछताछ पर पता चला कि अरविंद गौतम नाम के शख्स ने छपवाने का ऑर्डर दिया था. वह सुल्तानपुरी माजरा इलाके में रहता है. बताया गया कि अरविंद गौतम आम आदमी पार्टी का वर्कर है.

अरविंद ने प्रिंट के लिए राहुल नाम के एक शख्स को व्हाट्सएप पर पोस्टर भेजा था. इसके लिए उसे 9 हजार रुपये दिए थे. इसके बाद राहुल ने राजेश को ई-मेल के जरिये वो पोस्टर भेजा और छपवाने का ऑर्डर दिया. पुलिस के मुताबिक इस घटना के बाद आप आदमी पार्टी का वर्कर अरविंद गौतम फरार है.

गौरतलब है कि दिल्ली के कई इलाकों में पीएम मोदी के आलोचना वाले पोस्टर लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस अब तक 25 से अधिक FIR दर्ज हो चुकी है. यही नहीं पोस्टर लगाने के मामले में एक दर्जन से ज़्यादा लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago