HomeATM से पैसे निकालने पर मिलें कटे-फटे नोट तो ना हों परेशान,...

ATM से पैसे निकालने पर मिलें कटे-फटे नोट तो ना हों परेशान, क्या करना है यहां जानिये

Published on

कई बार ऐसा होता है कि जब कोई व्यक्ति एटीएम से पैसे निकलवाने जाता है तो उसके ज़हन में यह डर होता है कि कहीं एटीएम से फटे – पुराने नोट न निकल आएं। लेकिन अगर एटीएम से पैसे निकालते वक्त अगर कुछ कटे-फटे नोट निकल जाएं तो क्या करना चाहिए? ज्यादातर लोगों को इस सवाल का जवाब पता नहीं होगा। इस वजह से लोग कई बार अपना नुकसान भी कर बैठते हैं।

अब यह नुकसान हम आपका होने नहीं देंगे। आपको बता दें कि इन नोट के बदले बैंक से आसानी से दूसरा नोट ले सकते हैं। जी हाँ, अगर एटीएम से पैसे निकालते वक्त आपको कटे-फटे नोट मिलते हैं तो जरा भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप इन नोटों को आसानी से बदलवा सकते हैं और बदले में नए या साफ नोट ले सकते हैं।

ATM से पैसे निकालने पर मिलें कटे-फटे नोट तो ना हों परेशान, क्या करना है यहां जानिये

ऐसा बहुत बार होता है और शायद आपके साथ भी हुआ ही होगा कि पैसे निकालते समय कभी-कभार मशीन हमें कटे-फटे नोट दे देती है। ऐसे में कई बार लोग घबरा जाते हैं। अब आपको घबराने की बिलकुल ज़रूरत नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियम कहते हैं कि एटीएम से निकले कटे-फटे नोटों को बैंक से बदलवाया जा सकता है और कोई भी सरकारी या प्राइवेट बैंक ऐसा करने से इनकार नहीं कर सकता।

ATM से पैसे निकालने पर मिलें कटे-फटे नोट तो ना हों परेशान, क्या करना है यहां जानिये

अगर कोई बैंक आपको ऐसा करने से मना करता है तो आपके पास कानूनी रास्ता भी है उस बैंक के खिलाफ। बैंक से नोट बदलना सिर्फ कुछ मिनटों का काम होता है। अगर कोई बैंक इस प्रोसेस के नाम पर आपको लंबा इंतजार कराता है या नोट बदलने से इनकार करता है तो आप पुलिस से इसकी शिकायत कर सकते हैं। RBI के अनुसार ऐसा करने वाले बैंकों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

ATM से पैसे निकालने पर मिलें कटे-फटे नोट तो ना हों परेशान, क्या करना है यहां जानिये

कोई भी एटीएम हो, कटे-फटे नोट मिलना आम बात है। अब आपको इसको लेकर घबराना नहीं है। उन नोटों को लेकर आपको बस बैंक के पास जाना है और आपका काम हो जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this