देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा के पति के साथ एक गंभीर हादसा हो गया है। प्रियंका पति की सलामती के लिए दुआएं मांग रही हैं। दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस कुछ दिन पहले टीवी शो ‘द वॉयस’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वो वापस घर आ चुके हैं।
प्रियंका और निक के फैंस को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला सभी फ़िक्र करने लगे। फैंस का प्यार और दुआएं इन्हें मिल रही हैं। अब उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।
इंटरनेट पर निक और प्रियंका के फैंस पल – पल की जानकारी जुटा रहे थे। अब ‘द वॉयस’ के लाइव एपिसोड के दौरान निक ने कहा कि ‘मैं ठीक हूं। मैं बेहतर हो गया हूं और मैं ठीक कर रहा हूं।‘ निक ने आगे कहा कि ‘बाइक से गिरने की वजह से मेरी पसली चटक गई थी। इसके अलावा कई अन्य जगह चोटें आई हैं। मैं इसलिए आपको बता देना चाहता हूं क्योंकि आमतौर पर जितना उत्साही हूं उतना मससूस नहीं कर रहा हूं।
फैंस इस संदेश को सुनकर खुश हो गए हैं। प्रियंका भी अब खुश हैं। निक आगे, शो में अपने सहयोगी ब्लैक शेल्टन से कहते हैं कि ‘हंसने से उन्हें दर्द होता है इसलिए वह उन्हें उतना ना हंसाएं।‘ जवाब में ब्लैक कहते हैं कि ‘आप इस शो में सहानुभूति पाने की कोशिश कर रहे हैं।‘ आगे निक कहते हैं, ‘बड़ा प्लान। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
सोशल मीडिया से लेकर रियल लाइफ तक फैंस का प्यार इन्हें बहुत मिलता है। प्रियंका इन दिनों लंदन में हैं जहां वो अपने कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं वहीं निक जोनस अमेरिका के लॉस एंजलिस में हैं।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…