Categories: Government

थाने और चौकियों में बने धार्मिक स्थलों को लेकर पुलिस महानिदेशक सख्त, दिए यह आदेश

राज्य में बिना अनुमति के पुलिस थानों व चौकियों में बने धार्मिक स्थलों को लेकर पुलिस महानिदेशक मनोज यादव काफी शक है। पुलिस महानिदेशक ने राज्य में बिना अनुमति के पुलिस थानों व चौकियों में धार्मिक स्थलों का डाटा इकट्ठा करने के आदेश दिए हैं जिसके बाद अब डाटा इकट्ठा हो गया है।



दरअसल, प्रदेश के सभी एसपी से धार्मिक स्थलों को लेकर डाटा एकत्रित किया था। इस दौरान पता चला कि अंबाला रेंज मे 24, फरीदाबाद में करीब 15 और प्रदेश में इस तरह से 200 से अधिक धार्मिक स्थल थानों व चौकियों में बने हुए हैं।

थाने और चौकियों में बने धार्मिक स्थलों को लेकर पुलिस महानिदेशक सख्त, दिए यह आदेश

इनकी मरम्मत तो करवाई जा रही थी, लेकिन यह धार्मिक स्थल किसने और कब बनवाए, अधिकांश का पता नहीं चल पाया। इसको लेकर विस्तार से सभी पुलिस अधिकारियों ने अपना डाटा पुलिस अधिकारियों को भेज दिया था।

यह स्पष्ट हो गया था कि जो भी धार्मिक स्थल बना हुआ है, उसकी कोई अनुमति नहीं है। ऐसे में इन स्थलों को नियमित करना या फिर आगे निर्णय लेना पुलिस मुख्यालय के अधीन नहीं है। ऐसे में आइपीएस अफसरों की खींचतान से राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


पुलिस महानिदेशक ने सभी एसपी को धार्मिक स्थलों को लेकर जब जवाब मांगा था, तो इसको लेकर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज नाराज हो गए थे। विज ने डीजीपी से ही जवाब तलब कर लिया था कि नीतिगत फैसले सरकार की बिना मंजूरी के कैसे लिए जा सकते हैं। धार्मिक स्थलों का मामला भले ही अब ठंडा हो गया हो, लेकिन एक डाटा अधिकारियों की खींचतान में तैयार हो गया, जो कभी भी सिरदर्द बन सकता है।

डीजीपी और आइजी के बीच में चल रहा विवाद जब थमा नहीं, तो वाई पूर्ण कुमार ने पुलिस महानिदेशक के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था।

प्रदेश के गृह सचिव को कई शिकायतें भेज दी गईं, लेकिन इसका निपटारा नहीं किया गया। बाद में आइजी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचे, जहां अब तीन माह में शिकायतों का निपटारा करने के आदेश दिए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago