Categories: Trending

संक्रमण से जिंदगी की जंग हारने के बाद शमशान घाटों में अपनों के इंतजार में धूल फांक रही अस्थियां

वायरस की चपेट में आकर ना जाने कितने सैकड़ों लोगों ने बीच सफर में ही अपनों का साथ छोड़ दिया। इतना ही नहीं मरने के बाद भी परिजन अपनों की शक्ल ना देख पाने के लिए भी जिंदगी भर अपने आपको कोसते रहेंगे।

एक ऐसा मंजर जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया और अपनों को अपनों से इतना दूर कर दिया कि आखिरी समय पर भी कोई देख नहीं पाया। अब ऐसा ही मंजर श्मशान घाट में देखने को मिल रहा है जहां करीब 250 संक्रमितों की अस्थियां रखी हुई हैं, जिन्हें अपनों के आने के इंतजार में एकटक रास्ता देखन रही है।

संक्रमण से जिंदगी की जंग हारने के बाद शमशान घाटों में अपनों के इंतजार में धूल फांक रही अस्थियां

वहीं, श्मशान घाट प्रबंधन भी इस आस में इन्हें संभाले हुए है कि शायद इनका कोई अपना इन अस्थियों को कभी भी लेने आ सकता है।
जिस तरह दिन प्रतिमाह अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है और श्मशान घाट में जलने वाले मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है

उसी तरह श्मशान घाट में अस्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए श्मशान घाट प्रबंधन ने लकड़ी के नए लॉकर भी बनवाए हैं। अब उन लॉकरों में अस्थियों को सुरक्षित रखा जाएगा। घाट में 350 तक अस्थियां एक साथ रखने की क्षमता है। हालांकि, अस्थियों की संख्या ज्यादा होने के बाद उन्हें बाहर भी रखा गया है।

मदनपुरी स्थित श्मशान घाट में 250 से ज्यादा अस्थियां रखी हुई हैं। इनमें से ज्यादातर अस्थियां संक्रमण से मरने वालों की हैं। कई कारणों से मृतकों के परिजन अंतिम संस्कार के बाद फूल चुनने और उसके बाद अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट में नहीं आ रहे हैं।

ऐसे में श्मशान घाट में लगातार अस्थियों की संख्या बढ़ रही है। इसके पीछे कई कारण भी हैं। संक्रमित होने से जिनकी मौत हुई है, परिवार के सदस्यों को भी डर है कि वह भी संक्रमित हो सकते हैं। इसके अलावा लॉकडाउन होने को भी कारण माना जा रहा है।

श्मशान घाट में कार्यरत पंडित ने बताया कि अंतिम संस्कार करने के बाद लोग अपनों के फुल चुनने के लिए आते हैं। उसके बाद अस्थियों को श्मशान घाट के लॉकर में रखकर जाते हैं। लोग नौवें दिन की रात या फिर दसवें दिन तड़के अस्थियों को लेकर हरिद्वार जाते हैं। वहां पर पूरी क्रिया करने के बाद अस्थियों का विसर्जन किया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago