HomeGovernmentएक बार फिर बढ़ गई लॉकडाउन की अवधि, पाबंदियों के साथ-साथ मिली...

एक बार फिर बढ़ गई लॉकडाउन की अवधि, पाबंदियों के साथ-साथ मिली है छूट

Published on

महामारी के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा में एक बार फिर से सुरक्षित हरियाणा अभियान की अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब पूरे हरियाणा में 31 मई तक सुरक्षित हरियाणा यानी लॉकडाउन रहेगा। इस बात की जानकारी प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर दी।

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रदेश में चल रहे महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत महामारी के प्रसार पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है।

एक बार फिर बढ़ गई लॉकडाउन की अवधि, पाबंदियों के साथ-साथ मिली है छूट

प्रदेश सरकार की ओर से इस बार एसओपी भी जारी की गई है। एसओपी के अनुसार दुकाने सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे वही जो दुकाने अकेले चल रही हैं उन्हें पूरा दिन खोलने की छूट दी गई है।

प्रदेश की सभी दुकानें ओड ईवन फार्मूले से खुलेंगी वहीं इस बार शराब के ठेकों पर भी यह नियम लागू होगा। एस ओ पी के अनुसार मॉल्स की सभी दुकानें बंद रहेंगी।

गौरतलब है कि महामारी के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार की ओर से मामलों पर रोकथाम करने के लिए लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के बाद पूरे हरियाणा में सुरक्षित हरियाणा लगाया गया था वहीं अब एक बार फिर से सुरक्षित हरियाणा की अवधि को बढ़ा दिया गया है।

लॉकडाउन के चलते प्रदेश में महामारी के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई वहीं जिले में भी महामारी के आंकड़ों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी रविवार को  299 नए मरीज़ पाए गए और 718 मरीज़ो को स्वस्थ घोषित किया गया। स्वस्थ होने की दर 96.04% हो गयी है वहीं बीते 24 घंटों में 6 मरीजों की महामारी से मौत भी हो गई है।

एक बार फिर बढ़ गई लॉकडाउन की अवधि, पाबंदियों के साथ-साथ मिली है छूट

व्यापारियों को होगा फायदा
लॉकडाउन के चलते लगभग सभी दुकानें बंद थी ऐसे में व्यापारियों को व्यापार की चिंता सताने लगी थी। व्यापारिक संगठनों के द्वारा सरकार से दुकान खोलने की गुहार भी लगाई गई वहीं सुरक्षित हरियाणा के तीसरे चरण में व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार में दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this