HomeFaridabadकिसानों को इनेलो नेता का समर्थन, अपने आवास पर फहराया काला झंडा

किसानों को इनेलो नेता का समर्थन, अपने आवास पर फहराया काला झंडा

Published on

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को अपने आवास तेजा खेड़ा फार्म पर काला झंडा फहरा कर संयुक्त किसान संघर्ष समिति द्वारा घोषित काला दिवस मनाया। इनेलो के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय समेत पूरे प्रदेश में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विरोधस्वरूप अपने आवास एवं दफ्तर पर काला झंडा फहराया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि वो अपने अहं का त्याग कर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने की किसानों की मांगो को मान ले। आज देश महामारी जैसी भयंकर विपदा से जूझ रहा है। लोगों के इलाज के लिए स्वस्थ सुविधाओं का अकाल है जिस कारण से मौतों का आंकड़ा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। माहामरी की तीसरी लहर की आशंका के चलते जनता में भय का माहौल है।

किसानों को इनेलो नेता का समर्थन, अपने आवास पर फहराया काला झंडा

देश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। देश आज वितिय संकट से गुजर रहा है, छोटे उद्योग बंद हो गए हैं, बेरोजगारी और महंगाई अपने चरम पर है। ऐसे में अन्नदाता ही एक ऐसी उम्मीद है जो देश को बचा सकता है। अन्नदाता घर-बार और खेत छोडक़र केंद्र की भाजपा सरकार के गलत फैसलों की वजह से दिल्ली के टीकरी, सिंघु और यूपी के गाजीपुर बार्डर पर आंदोलन करने पर मजबूर है। किसान हमारे देश की रीढ है जो दिन रात मेहनत करके पुरे देश के लोगों का पेट भरता है इसलिए अन्नदाता की अनदेखी किसी भी तरह से ठीक नहीं है।

किसानों को इनेलो नेता का समर्थन, अपने आवास पर फहराया काला झंडा

उन्होनें कहा कि अभी भी समय है जब देश के प्रधानमंत्री को अपने राजधर्म का पालन करते हुए तीनों काले कृषि कानूनों को खत्म कर देना चाहिए ताकि किसानों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके और किसान आंदोलन समाप्त कर खुशी-खुशी अपन घरों को लौट सकें।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this