HomeCrimeतेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी कैमरे...

तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Published on

बल्लभगढ़ के खट्टर चौक के पास से एक युवक सड़क पार कर ड्यूटी पर जा रहा था कि तभी एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और युवक सड़क पर जा गिरा. लेकिन वैगनआर कार चालक उसे रौंदता हुआ निकल गया जिसकी तस्वीरें एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फिलहाल पुलिस (Police) ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है.

मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के भाई और मार्केट के प्रधान ने कहा है कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना में शामिल है और स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं. लेकिन बल्लभगढ की मेन मार्केट में लगे कैमरे काम नहीं कर रहे हैं जिसके चलते कार और दुर्घटना का वीडियो स्मार्ट सिटी के तहत लगे कैमरों में कैद नहीं हो पाया.

तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

फिलहाल अभी कार चालक और कार के नंबरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. वहीं मार्केट के प्रधान प्रेम खट्टर ने कहा कि वह इसके बारे में कैबिनेट मंत्री से मुलाकात कर इन्हें जल्द से जल्द इन्हें चालू करवाने के बारे में बात करेंगे.

जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल से उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है. सिविल अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मृतक के शव को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान की मोर्चरी में रखवा दिया था और आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

फिलहाल एक सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगी है लेकिन उसमें कार का नंबर साफ नहीं दिखाई दे रहा. लेकिन पुलिस की तफ्तीश जारी है और जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा..

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this