Categories: Government

रेवाड़ी की जनता के लिए कोरोना आपदा में सहायक साबित होगी covidrewari.com वेबसाइट व ऐप : इंद्रजीत राव

केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा रेवाड़ी की जनता के लिए covidrewari.com वेबसाइट व ऐप का शुभारंभ किया .रेवाड़ी में कोरोना के मामलों को देखते हुए यह वेबसाइट covid-19 मरीजों के लिए मददगार साबित होगी।

मंत्री राव ने कहा कि लोगों की मदद के लिए ही जिला प्रशासन द्वारा covidrewari.com वेबसाइट में मोबाईल ऐप लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट व मोबाइल ऐप पर रेवाड़ी की जनता को कोविड-19 से संबंधित प्रत्येक सूचना उपलब्ध होगी।

रेवाड़ी की जनता के लिए कोरोना आपदा में सहायक साबित होगी covidrewari.com वेबसाइट व ऐप : इंद्रजीत राव

मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि यह एक वेबसाइट आप सभी को समर्पित करता हूं इस महामारी से खिलाफ लड़ने के लिए उपयुक्त है उन्होंने कहा कि कोविड-19 आपदा की दूसरी लहर में जिला प्रशासन ने लगातार कार्य किया है। इसमें लोगों को चिकित्सा सुविधा टेस्टिंग ,ऑक्सीजन सिलेंडर डॉक्टरी सलाह सहित अनेकों ऐसी व्यवस्थाएं आपके एक बटन की दूरी पर है ।

इसलिए जिला प्रशासन ने यह वेबसाइट लॉन्च की है इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति कोविड-19 आपदा के दौरान होने वाली किसी भी परेशानी व सहायता के लिए लॉग ईन कर सकता है। उन्होंने कहा कि इसका एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है जिसे प्रत्येक व्यक्ति अपने मोबाइल में अपलोड कर इन सुविधाओं का प्राप्त कर सकता है। मंत्री ने कहा कि मैं रेवाड़ी की जनता से निवेदन करता हूँ कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए हम सब एक साथ है आप सभी इस नियमो का पालन जरूर करें ।

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने बटन दबा कर किया पहचान एनजीओ द्वारा जिला प्रसासन के सहयोग से बनाई गई covidrewari.com वेबसाइट और एप को लांच किया । उन्होंने इस एप को डिजाइन करने वाली पहचान एनजीओ से अनिला बंसल को बधाई भी दी।

पहचान एनजीओ की संस्थापक अनिला बंसल ने कहा कि इस कठिन समय के दौर में उन्होंने इस बीमारी को बहुत क़रीब से देखा है इस समय लोगो को चीजो को परेशान होते देखा तब मेरे मन मे यह विचार आया ,कि क्यों ना यह सब जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध कराई इससे पहले इस प्रकार की एक वेबसाइट बना चुके हैं ।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह , हरियाणा सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल , कोसली विधायक लक्ष्मण यादव ,रेवाड़ी के भाजपा जिलाध्यक्ष हुकुम चन्द्र यादव ,सीएमओ डॉ कृष्ण कुमार के साथ अन्य लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago