Categories: Featured

हरियाणा सरकार ने स्कूलों को लेकर किया ये बड़ा फैसला, इस दिन से खुल सकते हैं विद्यालय

महामारी के कारण इस समय अधिकतर शैक्षिक संस्थान बंद पड़े हैं। दूसरी लहर ने सबकुछ बंद करवा दिया है। कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। महामारी के मामलो में में लगातार गिरावट के बावजूद हरियाणा में अभी स्कूल नहीं खुलेंगे। महामारी से बच्चों को बचाने के लिए प्रदेश में 22 अप्रैल से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था जिसे 15 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

आने वाले समय में हो सकता है इसे और बढ़ा दिया जाए। नए मामलों को ऊपर ही यह सब निर्भर रखता है। अब नए फैसले के जल्द ही शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिखित आदेश जारी किए जाएंगे। पिछले कुछ दिनाें से चर्चाएं चल रही थीं कि राज्‍य में स्‍कूल 1 जून से खुल सकते हैं।

हरियाणा सरकार ने स्कूलों को लेकर किया ये बड़ा फैसला, इस दिन से खुल सकते हैं विद्यालय

स्कूलों में 15 जून के बाद ऑनलाइन पढाई करवाई जा सकती है। हर तरफ इस समय महामारी के कारण लोग अपने कामों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। प्रदेश में पहली जून से स्कूल खुलने की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कर दिया कि स्कूल खोलकर बच्चों को जोखिम में नहीं डाला जा सकता। लाकडाउन में ढील देकर बाजार खोलने की बात और है तथा स्कूलों को खोलने की और।

महामारी के नए मामलों में गिरावट बेशक है लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने के बाद ही स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा। फिलहाल सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून तक बढ़ा दिया गया है।

ऑनलाइन पढाई 15 जून के बाद शुरू हो सकती है। स्कूल खोलने का फैसला अभी नहीं लिया जा सकता है। महामारी का प्रकोप थमा नहीं है। हर तरफ स्थिति भयावह है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

3 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago