HomeFaridabadफरीदाबाद पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5...

फरीदाबाद पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Published on

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए थाना सूरजकुंड की पुलिस टीम ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रोहित, महावीर, निखिल, संदीप और फैक्ट्री के मेनेजर अतुल का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई थी कि अनंगपुर मुहाल चौडा मोहल्ला मे एक मकान की बेसमेंट मे मिलावटी घी बनाया जा रहा है।

सूत्रों की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया जिसमे फरीदाबाद के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ सन्दीप चौधरी को साथ लेकर फैक्ट्री पर रेड की गई।

फरीदाबाद पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो फैक्ट्री में अवैध घी बनाया जा रहा था। वहां पर मौजूद आरोपियों से जब घी बनाने का लाइसेंस माँगा गया तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए जिसके बाद वहां पर मौजूद पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से 1054 लीटर नकली घी बरामद किया गया जिनके अलग अलग पीपों पर अमूल, मदरडेरी, पतंजलि,कृष्णा, मिल्कफूड,एवरीडेरी, अमोल जैसी बड़ी कंपनियों का मार्का लगा हुआ था को 350 खाली पीपे, लेबल छापने की मशीन, 3 डाई, 2 डाई मशीन, 50 पेटी रैपर, 5 गैस सिलिंडर और 2 गैस स्टोव सहित बरामद किया गया।

फरीदाबाद पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया कि इस फैक्ट्री को चलाने वाला मुख्यारोपी ललित है जो फरार चल रहा है जिसने मकान मालिक से यह फैक्ट्री घी बनाने वाली कंपनियों की फ्रेंचाईजी चलाने के नाम पर के रखी थी।

आरोपियों ने बताया कि ललित घी बनाने का सारा सामान दिल्ली से किसी के पास से लेकर आता था जिसकी अभी जांच की जा रही है।

फरीदाबाद पुलिस ने नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके 4 आरोपियों को जेल भेजा जाएगा और आरोपी अतुल को पुलिस रिमांड पर लेकर गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ करके उनकी धरपकड की जाएगी।

Latest articles

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर...

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के...

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में...

More like this