Categories: India

जल्द ही आपको मार्केट में नहीं दिखेगा 2000 का नोट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अहम फैसला

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों को सिस्टम से धीरे धीरे वापस लेना शुरू कर दिया है.बहुत जल्द आपको मार्केट से 2000 के नोट नहीं दिखेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि अब दो हजार के नोट छपने बंद हो गए हैं.

दरअसल,  RBI ने ऐलान किया है कि वित्त वर्ष 2021-2022 में 2000 रुपये के नए नोट नहीं छापे जाएंगे. पिछले साल भी RBI ने 2000 रुपए के नए नोट नहीं छापे थे. RBI ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में यह जानकारी दी है. यह रिपोर्ट 26 मई 2021 को जारी की गई थी.

जल्द ही आपको मार्केट में नहीं दिखेगा 2000 का नोट, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का अहम फैसला

बता दें कि नोटबंदी के ऐलान के बाद साल 2016 में 2000 रुपये का नोट लाया गया था, लेकिन बड़ी वैल्यू् का नोट होने की वजह से इसके फेक करेंसी मार्केट में जाने का खतरा भी ज्यादा रहता है.

RBI की एनुअल रिपोर्ट में बताया गया है कि फिस्कल ईयर 2021 में कुल पेपर कैश 0.3 फीसदी घटकर 2,23,301 लाख यूनिट रहे. वैल्यू के रूप में देखें तो मार्च 2021 में 4.9 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट सिस्टम में थे, जबकि मार्च 2020 में इसकी वैल्यू 5.48 लाख करोड़ रुपये थी.

RBI की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2018 में 2000 के सिस्टम में 336.3 करोड़ नोट मौजूद थे, लेकिन मार्च 31, 2021 में इनकी संख्या घटकर 245.1 करोड़ रह गई है. यानी इन तीन सालों में 91.2 करोड़ नोटों को सिस्टम से बाहर कर दिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च, 2021 तक चलन में मौजूद कुल बैंक नोटों में 500 और 2,000 रुपये के नोटों का हिस्सा 85.7 प्रतिशत था. जबकि 31 मार्च, 2020 के अंत तक यह आंकड़ा 83.4 प्रतिशत था. इसमें भी मात्रा के हिसाब से 31 मार्च, 2021 तक चलन में मौजूद नोटों में 500 रुपए के नोट का हिस्सा सबसे ज्यादा 31.1 प्रतिशत था.

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद दो हजार रुपए का नोट चलन में आया था। ‌ शुरुआती दिनों में इस नोट की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग इसे खुलवाने में ही व्यस्त रहते थे वहीं अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस नोट को धीरे-धीरे सिस्टम में वापस लेना शुरू कर दिया है और अब जल्द ही यह नोट मार्केट से गायब हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago