Categories: Faridabad

इस आयु वर्ग के लोगों को महामारी ने लिया अपनी चपेट में, स्वास्थ्य विभाग के आंकलन से हुआ यह दिलचस्प खुलासा

हरियाणा में महामारी का कहर लगातार जारी है हालांकि पिछले दिनों लॉक डाउन की वजह से मामलों में कमी आई है वही महामारी में सबसे अधिक 46 से 75 साल के लोग चपेट में आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आकलन के अनुसार प्रदेश में अब तक हुई कुल मौतों में इस आयु वर्ग का आंकड़ा 66 फीसदी है। राहत की बात ये है कि दोनों लहरों में बच्चों पर असर कम दिखा है। बच्चों में संक्रमण दर 5 फीसदी रही और कुल 25 मौतें हुई हैं।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 25 मई तक हरियाणा में महामारी से 7,735 लोगों की मौत दर्ज की गई। इनमें से 5,154 मौत 46 से 75 आयु वर्ग की थी। कुल मौतों में से एक चौथाई से अधिक 66-75 वर्ष की आयु में थे। इस आयु वर्ग के 2,006 लोगों की महामारी से मौत हुई।

इस आयु वर्ग के लोगों को महामारी ने लिया अपनी चपेट में, स्वास्थ्य विभाग के आंकलन से हुआ यह दिलचस्प खुलासा

इसी तरह, 24 प्रतिशत मौतें 56-65 वर्ष की आयु में और 16 प्रतिशत मौत 46-55 आयु वर्ग में हुईं। पांच साल से कम उम्र के बच्चों की 16 और 6 से 15 साल के 9 बच्चों की मौत हुई है। 95 साल से ऊपर के केवल 11 लोगों की महामारी से मौत हुई।



युवा 21 प्रतिशत और बच्चे पांच प्रतिशत संक्रमित
विभाग के आकलन के अनुसार, 74 फीसदी महामारी संक्रमण 15 से 54 साल के बीच के लोगों में हुआ है। इस आयु वर्ग के 5,53,547 लोग संक्रमित हुए। 25 से 34 साल के पॉजिटिव लोगों की संख्या 7,41,785 रही। इसी तरह, 35 से 44 वर्ष के 21 प्रतिशत, 45-54 आयु वर्ग में 15 प्रतिशत और 15-24 आयु के लोग 13 प्रतिशत संक्रमित हुए।

बच्चों में संक्रमण सबसे कम रहा। 5 साल से कम उम्र वालों की संख्या 7,015 रही, जो कुल मामलों के 1 फीसदी से भी कम है। इसी प्रकार, करीब 4 प्रतिशत 5 से 14 साल के बीच के बच्चे संक्रमित हुए, इनकी संख्या 33,192 रही।


विशेषज्ञों के अनुसार, अब महामारी की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है कि यह बच्चों के लिए घातक होगी। क्योंकि पहली लहर में बच्चों पर इसका नाममात्र असर था, अब दूसरी लहर में जरूर बच्चे संक्रमित भी हुए और कुछ की मौत भी हुई।

हरियाणा महामारी के नोडल अधिकारी डॉ. ध्रुव चौधरी का कहना है कि फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago