Categories: Faridabad

कैसे होगा शहर 30 जून तक कचरा मुक्त, जगह-जगह लगे हुए हैं कूड़े के ढेर

8 मार्च यानी इंटरनेशनल वूमेन डे के दिन डीसी यशपाल यादव के द्वारा एमसीएफ के उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह जिले को कचरा मुक्त देखना चाहते हैं वह भी 30 जून से पहले।

यानी 30 जून तक डीसी यशपाल यादव ने सभी अधिकारियों को आदेश दिए थे कि वह अपने अपने वार्ड को साफ करके कचरा मुक्त करें। लेकिन डीसी के आदेश होने के बावजूद भी जिले में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

कैसे होगा शहर 30 जून तक कचरा मुक्त, जगह-जगह लगे हुए हैं कूड़े के ढेर

कूड़े के ढेर को देखकर लगता है कि आने वाली 30 जून की तारीख को शहर कचरा मुक्त नहीं हो पाएगा। ऐसा ही एक हाल पहचान फरीदाबाद की टीम ने शनिवार को बल्लभगढ़ मोहना रोड पर देखा जहां पर मेन रोड के किनारे पर कचरे का ढेर लगा हुआ है।

जिसमें काफी संख्या में आवारा जानवर घूम रहे हैं और उसका कूड़ा सड़क पर भी आ रहा है। जिससे वहां सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई व्यक्ति पैदल उस रास्ते से गुजर रहा है। तो उसको मुंह पर कपड़ा रख कर जाना पड़ रहा है।

वैसे तो महामारी के चलते सभी ने मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन अगर हम किसी कूड़े के ढेर के आगे से निकल रहे हैं तो मास्क भी कार्यरत नहीं है। क्योंकि मास्क लगाने के बावजूद भी कूड़े के ढेर में से जो बदबू आ रही है उसे वह इंसान सहन नहीं कर पा रहा है और वह मास्क के साथ-साथ कपड़े का भी प्रयोग करता है।

डीसी यशपाल यादव के द्वारा सभी वार्ड में उच्च अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया। जिससे कि वह नोडल अधिकारी अपने वार्ड को साफ रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगा। लेकिन कुछ दिनों तक तो यह कोशिश चली। लेकिन उसके बाद यह सभी कोशिश ठंडे बस्ते में चली गई।

यानी अब कोई भी नोडल अधिकारी अपने वार्ड को साफ करने के लिए कोई कोशिश नहीं कर रहा है। क्योंकि सभी अधिकारी महामारी को रोकने में कार्यरत है। इसीलिए वह 30 जून को जो डी सी यशपाल यादव के द्वारा आदेश दिए गए थे कि शहर को कचरा मुक्त करना है।

वह आदेश अब दूर-दूर तक उल्लंघन करते हुए जिले में दिख जाएंगे। क्योंकि जिले के हर सड़क के किनारे शहर वासियों को कूड़े का ढेर नजर आ रहा है। अगर इसी तरह से शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा रहेगा। तो क्या 30 जून तक शहर कचरा मुक्त हो जाएगा।

इस मुहिम के तहत पहचान फरीदाबाद की टीम आपको हर रोज शहर के एक कूड़े के ढेर के बारे में बताएगी। जिससे शहर वासियों को अंदाजा हो जाएगा 30 जून तक क्या प्रशासन शहर को कचरा मुक्त कर पाएगी या नहीं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago