HomeFaridabadएनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया दुरुस्त, इस वजह से बीचों-बीच टूट...

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया दुरुस्त, इस वजह से बीचों-बीच टूट गई थी सड़क

Published on

पिछले दिन हुई बारिश ने शहर भर की सड़कों की पोल खोल कर रख दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीकरी पुल पर बारिश की वजह से टूट गई थी वही अब टूट चुकी सड़क के चलते हादसे नहीं होंगे। पुल का निर्माण करने वाली कम्पनी के इंजीनियरों ने बारिश से टूटी सड़क को दुरुस्त करा दिया है।

इंजीनियरों की देखरेख में चल रहे मशीनरी के साथ कराया जा रहा मरम्मत का काम शनिवार को पूरा कर लिया है। टूटी सड़क दुरुस्त होने से वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल, पुल निर्माण शुरू होने के बाद आई बारिश से सड़क कई स्थानों से उखड़ गई थी। इससे यहां दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती थी। कई बार तेज रफ्तार में आए वाहन चालक सड़क के बीच बने गड्ढों को बचाते वक्त अनियंत्रित हो जाते थे। खासकर इन गड्ढों के चलते दुपाहिया वाहन चालकों के चोटिल होने की भय बना रहता था।

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया दुरुस्त, इस वजह से बीचों-बीच टूट गई थी सड़क

पलवल की ओर से सीकरी पुल पर चढ़ते वक्त सड़क उखड़ जाने से तेज रफ्तार में आए वाहनों को एक साथ बचाना होता था, ऐसे में पीछे से आए वाहनों के आपस में टकराने की आशंका बनी रहती थी। इसी तरह पुल से उतरने व कई अन्य स्थानों पर इस तरह की गंभीर समस्या बनी हुई थी।

एनएचएआई के आदेश पर पुल का निर्माण करने वाली कम्पनी के इंजीनियरों ने तुरंत मशीनरी लगाकार यहां काम चालू करवा दिया। कम्पनी के इंजीनियर सिमरन सिंह की देखरेख में यहां लगातार सड़क की दशा सुधारने का काम चला हुआ है।

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया दुरुस्त, इस वजह से बीचों-बीच टूट गई थी सड़क

इंजीनियर सिमरन सिंह ने बताया कि पुल पर जर्जर सड़क दुरुस्त करवा दी गई है। शनिवार से वाहन दौड़ने शुरू हो गए हैं। अब कहीं भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है। पुल निर्माण के बाद वे समय-समय पर इसका निरीक्षण कर संबंधित शिकायतों को दूर करते रहते हैं, ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की कोई दिक्कत न रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this