Categories: Health

टीकाकरण के लिए जागरूक करने पहुंची टीम को महिलाओं ने खदेड़ा, दूसरी डोज लेने से किया इन्कार

संक्रमण के बीच जहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी टीकाकरण अभियान में आमजन को संक्रमण से बचने के लिए अभिप्रेरित किया जा रहा है। वहीं आलम यह है कि स्वास्थ्य टीम को महिलाओं के दुर्भव्यभार का सामना करना पड़ रहा हैं।

दरअसल, स्थानीय जिला अंतर्गत ललिया थाना क्षेत्र के मोतीखुर्द गांव में टीकाकरण के लिए जागरूक करने पहुंची स्वास्थ्य टीम को महिलाओं ने हसिया व खुरपा लेकर दौड़ा लिया।

टीकाकरण के लिए जागरूक करने पहुंची टीम को महिलाओं ने खदेड़ा, दूसरी डोज लेने से किया इन्कार

वहीं जानकारी के मुताबिक सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। उधर, ग्रामीणों का कहना था कि टीके का पहला डोज लगवाने पर उन्हें दिक्कत हुई थी। इसी तरह ललिया व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरा बाजार में 90 फीसदी लोगों ने कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लेने से इन्कार कर दिया।

इसी क्रम में मथुरा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भी लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाई जानी थी। इस क्षेत्र में अभी 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू नहीं हो सका है। यहां टीम ने पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। 100 लोगों में सिर्फ पांच लोग अपना कोविड टीका लगवाने को राजी हुए। जागरूकता के अभाव में लोग टीकाकरण कराने से मना कर रहे थे। टीम ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगी हुई है।

अधीक्षक व स्वास्थ्य कर्मियों को महिलाओं ने खदेड़ा
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय स्वास्थ्य टीम के साथ मोतीपुर खुर्द गांव में लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने गए थे। गांव के बाहर बैठी महिलाएं स्वास्थ्य टीम को देखकर भड़क उठी। महिलाओं ने हसिया व खुरपा लेकर स्वास्थ्य टीम को खदेड़ दिया। किसी तरह अधीक्षक व स्वास्थ्य टीम के अन्य सदस्य वहां से अपनी जान बचाकर भागे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago