HomeGovernmentकेंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार 2.0 के...

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार 2.0 के इन विकास कार्यों का दिया ब्योरा

Published on

देश में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में फरीदाबाद से सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बीते एक वर्ष में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को ब्योरा पत्रकारों दिया।

मोदी 2.0 के 1 वर्ष के कार्यकाल में देश में हुए विकास कार्यों कि जानकारी देते हुए मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा के नेतृत्व में बीते एक साल में जम्मू एवं कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाली धारा 370 एवं 35 ए को निष्प्रभावी किया गया।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार 2.0 के इन विकास कार्यों का दिया ब्योरा

देश के प्रत्येक हिन्दू के आराध्य भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की विवादित भूमि पर निर्णायक फैसला भाजपा सरकार के बीते 1 साल के कार्यकाल के दौरान लिया गया।

इस दौरान मुस्लिम महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कम करने के लिए तीन तलाक कानून भाजपा सरकार द्वारा पास कराया गया।

कोरोना के संकट काल में सभी लोगों को राशन आपूर्ति के लिए वन नेशन वन राशन कार्ड का लिया गया निर्णायक फैसला भाजपा सरकार द्वारा लिया गया।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार 2.0 के इन विकास कार्यों का दिया ब्योरा

महामारी से जूझने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना जिससे देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है।

रेहड़ी पटरी एवं छोटे कामगारों के लिए पेंशन योजना शुरू की गई जो छोटे कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करेगी।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार 2.0 के इन विकास कार्यों का दिया ब्योरा

वही आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण देते हुए मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि कहा पहले जहां भारत में एक भी पी पी ई किट नहीं बनाई जाती थी वहीं अब देश में प्रतिदिन 3 लाख से अधिक किट का उत्पादन किया जा रहा है और इसी रफ्तार से एन95 मास्क भी भारत में बनाए जा थे है और दूसरे देशों में भेजे जा रहे है।

इसी प्रकार बीते 1 वर्ष में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों का ब्योरा मंत्री कृष्ण पला गुर्जर ने जनता के सामने रखा और साथ ही यह भी बताया कि इस महामारी के समय में किस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कड़े फैसले लिए गए जो इस महमारी को किसी हद्द तक रोकने में पूरी तरह सफल साबित हुए।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेस वार्ता कर मोदी सरकार 2.0 के इन विकास कार्यों का दिया ब्योरा

इस मौके पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, बढ़खल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा, ओल्ड फरीदाबाद से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता एवं कई अन्य गणमान्य मौजूद रहीं।

Latest articles

हरियाणा के स्कूल – कॉलेज की छुट्टियां, इन जगहों पर हुए रद्द, जानें पूरी खबर।

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि मई का महीना खत्म होने वाला है...

मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने की खुशी में भाजपा नेता सुमित यादव ने कराई मुफ्त तीर्थयात्रा

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दिल्ली...

दीवाली पर दियों की रोशनी से जगमगा उठेगा सूरजकुंड मेला, सांस्कृतिक समृद्धि का एहसास कराएगा

इस साल 3 नवंबर से 10 नवंबर तक लगने वाला सूरजकुंड दीपावली मेला देश...

हनीट्रैप मे फसांकर कारोबारी से हड़पे 2 करोड़ रुपए, दंपत्ति हुए गिरफ्तार

स्कूल में सहपाठी रही महिला ने अपने पति के साथ सेक्टर-14 में रहने वाले...

More like this