HomeFaridabadनिगम की लापरवाही बढ़ा रही है लोगों की जेब का भार, इतने...

निगम की लापरवाही बढ़ा रही है लोगों की जेब का भार, इतने समय से नहीं भेजा है पानी का बिल

Published on

नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही आमजन के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अधिकारियों की इस लापरवाही से शहर के लोगों की जेब पर भार बढ़ता जा रहा है।

नगर निगम की तरफ से पिछले साल से अलग-अलग एरिया के लोगों को बिल नहीं भेजा गया है और अचानक कई महीनों का बिल एक साथ आने से उसका भुगतान करने में हर किसी की जेब पर भार पड़ेगा।

निगम की लापरवाही बढ़ा रही है लोगों की जेब का भार, इतने समय से नहीं भेजा है पानी का बिल

इसको लेकर सेक्टर 9 आरडब्लूए की तरह से नगर निगम अधिकारियों से शिकायत भी किया जा चुका है। इसके बाद भी संबंधित अधिकारी इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक पिछले 1 साल से लोगों के घर पर पानी सीवर कनेक्शन के बिल नगर निगम द्वारा नहीं भेजे गए हैं। आरोप है कि जून-जुलाई 2020 के बाद से अब तक निगम इसके लिए कोई बिल जनरेट ही नहीं किया है इससे घरेलू और कमर्शियल दोनों तरफ से कनेक्शन लेने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

महामारी के इस दौर में सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऐसे में नगर निगम द्वारा भेजा गया सभी के लिए भरना आसान नहीं है लोगों का कहना है कि बिल अब ऑनलाइन जमा हो सकता है लेकिन सर्वर डाउन और बिल जनरेट नहीं होने की वजह से बिल का भुगतान करना मुश्किल हो गया है इस प्रकार की समस्या सेक्टर 9, 10, 11, 22 इंदिरा नगर और मुजेसर में अधिक है।

निगम की लापरवाही बढ़ा रही है लोगों की जेब का भार, इतने समय से नहीं भेजा है पानी का बिल

नगर निगम की लापरवाही के चलते लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जिससे आमजन पर इस महामारी के समय में दोहरी मार पड़ रही है।

अधिकारियों की इस लापरवाही की शिकायत सेक्टर 9 आरडब्लूए की तरह से नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इसके बाद भी संबंधित अधिकारी इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this