HomeFaridabadसीवर ओवरफ्लो तथा कीचड़ की समस्या इस गांव के लोगों के लिए...

सीवर ओवरफ्लो तथा कीचड़ की समस्या इस गांव के लोगों के लिए बन रही है जी का जंजाल

Published on

स्मार्ट सिटी की स्मार्टनेस से तो हम सभी वाकिफ है गलियों में ओवरफ्लो हो रहा सीवर और कीचड़ लोगों की गले का फांस बन रहा है।

गांव दौलताबाद के लोग इस समस्या से काफी समय से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों से कई बार शिकायत के पश्चात भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।

दरअसल, गांव दौलताबाद सड़कों पर सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। सीवर के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।

सीवर ओवरफ्लो तथा कीचड़ की समस्या इस गांव के लोगों के लिए बन रही है जी का जंजाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत होने के पश्चात भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

आलम यह है कि लोगों को सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि गली में गंदगी होने के कारण उन्हें घरों में रहना पड़ता है।

घर के बाहर सीवर ओवरफ्लो और कीचड़ से बदबू फैली रहती है। गंदगी की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है तथा सड़कों पर चलने में भी काफी परेशानी हो रही है। इससे आसपास बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है।

सीवर ओवरफ्लो तथा कीचड़ की समस्या इस गांव के लोगों के लिए बन रही है जी का जंजाल

इसकी शिकायत लोगों ने नगर निगम में कई बार की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों का यह अड़ियल रवैया आमजन के लिए परेशानी बनता जा रहा है।

समस्या के समाधान के लिए बना नगर निगम इस काम में असफल होता नजर आ रहा है जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं और उन्हें गंदगी में जीवन यापन करना पड़ रहा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this