HomeEducationहरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 520 पदों पर निकाली भर्तियां, मिलेगा इतना...

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 520 पदों पर निकाली भर्तियां, मिलेगा इतना वेतन

Published on

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 520 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। 14 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बारहवीं पास अभ्यर्थी एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया के जरिए हरियाणा पुलिस की कमांडो विंग में कांस्टेबल के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसमें एससी के 93, बीसीएस के 72, बीसीबी के 42, ईडब्ल्यूएस के 52, ईएसएम जनरल के 37, ईएसएम एससी के 11, ईएसएम बीसीए के 11 और ईएसएम बीसीबी के 15 पद आरक्षित हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें। 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 520 पदों पर निकाली भर्तियां, मिलेगा इतना वेतन

आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि – 14 जून , 2021 
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि – 29 जून, 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 5 जुलाई, 2021
आवेदन शुल्क – सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। 

आयु सीमा – 1 जून 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 21 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।   

शैक्षणिक योग्यता – किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का दसवीं कक्षा या उच्च शिक्षा में एक विषय के तौर पर हिन्दीं या संस्कृत पढ़ना अनिवार्य है।   

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 520 पदों पर निकाली भर्तियां, मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया – आवेदकों का चयन शारीरिक मापतौर परीक्षा (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पीएसटी व पीईटी में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आवेदकों को 90 मिनट में 100

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों का जवाब देना होगा।  
वेतन- चयनित आवेदकों को 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this