HomeFaridabadभाजपा प्रदेश अध्यक्षा ने की फरीदाबाद महिला मोर्चा के साथ बैठक

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा ने की फरीदाबाद महिला मोर्चा के साथ बैठक

Published on

फ़रीदाबाद :महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का आज फ़रीदाबाद में प्रवास रहा। प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्षा ने भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद सेक्टर 11 स्थित कार्यालय पर महिला मोर्चा ज़िला फ़रीदाबाद के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की ,

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा ने की फरीदाबाद महिला मोर्चा के साथ बैठक

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के साथ भाजपा ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, ज़िला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण जोशी, कुसुम महाजन, राजराना बालियान, प्राची खुराना, ज़िला अध्यक्षा राज बाला सरधाना मुख्य तौर पर उपस्थित रहे I ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्ष राजबाला सरदाना ने ज़िला पदाधिकारियों के साथ ज़िला कार्यालय पर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान और प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया और फ़रीदाबाद में उनके प्रवास के लिए उनका धन्यवाद किया।

प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने एक सुनामी की तरह आकर लोगों के जन जीवन पर एक प्रतिकूल असर डाला। लेकिन आपदा के इस कठिन दौर में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक कठिन और सफल लड़ाई लड़कर कोरोना पर जीत दर्ज की

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा ने की फरीदाबाद महिला मोर्चा के साथ बैठक

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड के नेतृत्व में हरियाणा में कोरोना से प्रदेश वासियों को बचाने के लिए आगे बढ़कर इस लड़ाई का नेतृत्व किया I प्रदेश के हर ज़िले में जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं चिकित्सा सुविधाओं का जायज़ा लिया और प्रदेशवासियों को महामारी की आपदा से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने महिला मोर्चा फ़रीदाबाद के ज़िला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों को सम्बोधित किया और कोरोना आपदा के दौरान विषम परिस्थितियों में महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन के तहत जन सेवा के कार्यों के लिए महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा ने की फरीदाबाद महिला मोर्चा के साथ बैठक

महिला मोर्चा प्रदेश और फ़रीदाबाद की बहनों ने इस आपदा के समय में अपनी जान की परवाह ना कर जन सेवा का कार्य किया उसके लिए उनकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है।उन्होंने कहा कि जैसे डॉक्टर इलाज से,सफ़ाई कर्मी सफाई सेवा से, मरीज़ों की ज़िंदगी बचा रहे थे उसी तरह हमारी बहनों ने रसोई सेवा के माध्यम से पूरे प्रदेश में स्वच्छ और पौष्टिक खाने से लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहीं थी।

इस मुश्किल समय में मरीज़ों के तिमारदारों और ज़रूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवाकर समाज सेवा का पुण्य कार्य किया I सेवा दिवस पर महिला मोर्चा की बहनों ने मास्क, सेनिटाईज़र व सैनिटेरी पैड बाँटकर महिलाओं की सेवा की महामारी रूपी इस भयंकर आपदा के दौरान महिला मोर्चा की बहनों ने दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में स्मृति वृक्षारोपण करके और उनके दुःख में सम्मिलित होकर दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा ने की फरीदाबाद महिला मोर्चा के साथ बैठक

प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि आपदा का चाहे कितना कठिन दौर हो या कितनी भी विपरीत परिस्थिति मातृशक्ति चुनौती को पूरे साहस और निष्ठा के साथ मिलकर सामना कर सकती हैं।महिलाओं ने कंधे से कंधा मिलाकर इस कोरोना रूपी आपदा का मुक़ाबला किया। उन्होंने कहा जब जब महिला ने ठाना है तो करके भी दिखाया है। फ़रीदाबाद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन सामंजस्य और कौशलता से इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभाई है। इस आपदा के दौर में जन सेवा के जो कार्य किए उनको पूरे प्रदेश ने देखा और उनके कार्यों को सराहा गया है।

उन्होंने ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि फ़रीदाबाद महिला मोर्चा की बहनों को ज़िला अध्यक्ष का लगातार मार्गदर्शन मिलता रहता है जो बहुत बड़ी बात है I जिससे संगठन के लिए उनकी कार्यशैली में लगातार सुधार हो रहा है I उन्होंने अपने वक्तव्य में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा कीमहिला मोर्चा की बहनों को संगठन विस्तार और संगठन की कार्यशैली पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को संगठन की मर्यादा और नेतृत्व का सम्मान करने का पाठ पढ़ाया ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्षा ने की फरीदाबाद महिला मोर्चा के साथ बैठक

अपनी कार्यशैली में लगातार सुधार करने और अपनी राजनीतिक सोच को विकसित करने की बात कही । योग दिवस 21 जून के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा पुरे प्रदेश में योग दिवस को धूम धाम से मनाने की घोषणा की। योग के माध्यम से लोगों को कोरोना से भयमुक्त करने और शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ करने का कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा ज़िला अध्यक्षा राज बाला सरधाना ज़िला महामंत्री प्रतिभा तिवारी, ममता राघव,ज़िला उपाध्यक्ष मेघना वास्तव, गीता सिंह ज़िला सचिव अलका शर्मा, संगीता नेगी कोषाध्यक्ष अनीता अग्रवाल मीडिया प्रमुख प्रिया सहगल व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान का फ़रीदाबाद प्रवास।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...