HomeFaridabadखोरी गांव में तोड़फोड़ को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा, सड़क को किया...

खोरी गांव में तोड़फोड़ को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा, सड़क को किया जाम

Published on

खोरी में तोड़फोड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद गांव के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क पर उतर कर इस फैसले का विरोध किया तथा अपना गुस्सा व्यक्त किया।

दरअसल,सूरजकुंड क्षेत्र में दिल्ली हरियाणा की सीमा से सटे फरीदाबाद में अवैध रूप से बसे खोरी लक्कड़पुर के हजारों मकानों को एक सप्ताह में तोड़ने का आदेश सर्वोच्च न्यायालय ने दिए है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के लाखों लोगों को बेघर करना देश एवं प्रदेश की शासन व्यवस्था के लिए आसान नहीं है।

खोरी गांव में तोड़फोड़ को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा, सड़क को किया जाम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज होकर आज हजारों कॉलोनीवासी फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले सूरजकुंड रोड पर सुबह से ही बैठे हुए हैं। लोगों ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी तथा प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा अपना गुस्सा व्यक्त किया।

गौरतलब है कि बीते दिन खोरी गांव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया। फैसले के मुताबिक जल्द से जल्द वन विभाग की जमीन को खाली कराने के आदेश दिए गए हैं हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जमीन खाली कराने के लिए 6 हफ्ते का समय भी दिया गया है।

खोरी गांव में तोड़फोड़ को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा, सड़क को किया जाम

बीते दिन फरीदाबाद प्रशासन की ओर से इस विषय को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन भी किया गया जिसमें खोरी गांव से संबंधित तमाम योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। निगमायुक्त गरिमा मित्तल के अनुसार इस काम को अंजाम देने के लिए 6 हफ्ते का समय दिया गया है। ड्रोन के माध्यम से पहले इस क्षेत्र की मॉनिटरिंग की जाएगी तब अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this