HomeUncategorizedपूर्व कांग्रेस विधायक ने महँगाई को लेकर साधा सरकार पर निशाना, पेट्रोल...

पूर्व कांग्रेस विधायक ने महँगाई को लेकर साधा सरकार पर निशाना, पेट्रोल पंप पर किया विरोध प्रदर्शन

Published on

फरीदाबाद। देशभर में तेजी से पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर तिगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौरासीपाल के बड़े गांव तिगांव स्थित पेट्रोल पम्प के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाने आए वाहन चालकों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया।

इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा सरकार के सात साल पूरी तरह से देश के लिए अहितकारी रहे है, पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी और रही सही कसर कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाऊन ने पूरी कर दी।

पूर्व कांग्रेस विधायक ने महँगाई को लेकर साधा सरकार पर निशाना, पेट्रोल पंप पर किया विरोध प्रदर्शन
ललित नागर व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते हुए

इस महामारी के दौर में सरकार को लोगों को राहत देनी चाहिए परंतु सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके लोगों को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भाजपाई जहां मामूली मूल्यावृद्धि पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन किया करते थे, आज वह लोग मंत्री विधायक बनकर ए.सी. में बैठे है और उनको लोगों की परेशानियों से कोई लेना-देना नहीं है।

पूर्व कांग्रेस विधायक ने महँगाई को लेकर साधा सरकार पर निशाना, पेट्रोल पंप पर किया विरोध प्रदर्शन

ऐसे नेताओं का असली चेहरा जनता भली भांति जान चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब पेट्रोल-डीजल के दाम 100 का आंकड़ा छूने को है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

पूर्व कांग्रेस विधायक ने महँगाई को लेकर साधा सरकार पर निशाना, पेट्रोल पंप पर किया विरोध प्रदर्शन

इस अवसर पर ललित नागर व अन्य कांग्रेसियोंं ने एकमत होकर सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि वापिस नहीं ली गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस अवसर पर सुनील चेयरमैन, सुंदर नेताजी, बाबूलाल रवि, मनोज नागर, युद्धवीर झा, धर्मबीर नागर, भंवर नागर, राजपाल सिंह, वीरू नागर, कमल भाटी, गौरव नागर, ऋषिपाल करहाना, रोहताश चौधरी, इंद्र वशिष्ठ, कमल चंदीला, गंगाराम नरवत, विनय भाटी, मनोज नागर सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this