Homeभारत के इस अरबपति ने बस 10 हजार से शुरू किया कारोबार,...

भारत के इस अरबपति ने बस 10 हजार से शुरू किया कारोबार, बन गए थे मुकेश अंबानी से भी अमीर

Published on

कम पैसों से शुरू किया कारोबार एक दिन करोड़ों का ज़रूर बन जाता है अगर कारोबारी में एकाग्रता है। इस शख्स ने मात्र 10 हजार रुपए से अपना बिजनेस शुरू किया था, मगर एक दिन ऐसा भी आया, जब वह एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को पछाडक़र देश के नंबर वन अमीर बन गए थे। पंरतु यह मंजिल उन्होंने ऐसे ही नहीं पाई थी, इसके लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष और अथक परिश्रम किया था।

उनके इस कारनामे के चर्चे दुनिया में थे। उनकी सफलता की कहानी हर किसी की ज़ुबान पर थी। यह जादुई कहानी है देश की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा के संस्थापक दलीप सांघवी की। जिन्होंने साल 2015 में मुकेश अंबानी के सिर से सबसे अमीर बिजनेसमैन होने का ताज छीन लिया था।

भारत के इस अरबपति ने बस 10 हजार से शुरू किया कारोबार, बन गए थे मुकेश अंबानी से भी अमीर

कुछ बड़ा करने के लिए आपके हौसले भी बड़े होने चाहिए। दिलीप के हौसले भी काफी बुलंद थे। मुकेश अंबानी से अमीर बनने का सफर उन्होंने ऐसे ही तय नहीं किया। इसके लिए दलीप सांधवी ने कड़ी तपस्या से खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है। हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जैसे ही साल 2015 में वह इस सक्सेस तक पहुंचे तो वह काफी परेशान भी हो गए थे। इस मंजिल को छूने से पहले तक दलीप सांधवी को बहुत ही कम लोग जानते थे।

भारत के इस अरबपति ने बस 10 हजार से शुरू किया कारोबार, बन गए थे मुकेश अंबानी से भी अमीर

भारत में 130 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं। उनमें सबसे अमीर आदमी बने थे दिलीप। उन्होंने एक बार बताया था कि भले ही तब लोग सन फार्मा के बारे में जानते हों,मगर उनकी असल पहचान तब बनीं, जब वह भारत के सबसे अमीर शख्स बनें। इसके बाद वह लोगों की निगाहों में आ गए। हर कोई उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहने लगा। उनमें लोगों की दिलचस्पी इस कदर बढ़ गई कि वह खुद को परेशान महसूस करने लगे थे।

भारत के इस अरबपति ने बस 10 हजार से शुरू किया कारोबार, बन गए थे मुकेश अंबानी से भी अमीर

दिलीप ने भी काफी संघर्ष किया है। आज वह जिस मुकाम पर हैं अपनी कड़ी मेहनत के दम पर हैं। सन फार्मा कंपनी की स्थापना कर देश के सबसे अमीर आदमी होने का गौरव हासिल करने वाले दलीप सांधवी मूल रूप से गुजरात में जन्मे और कोलकत्ता में अपनी पढ़ाई हासिल की। इस समय उनकी सपंत्ति की बात करें तो वह 10.9 बिलियन डॉलर के मालिक हैं। जिसके बाद उन्हें देश के सबसे अमीर दस लोगों में शामिल किया गया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this