Homeपिता कुछ दिनों के लिए हुए दूर तो 11 साल की बेटी...

पिता कुछ दिनों के लिए हुए दूर तो 11 साल की बेटी ने संभाली खेती – बाड़ी, लोग हिम्मत को कर रहे सलाम

Published on

उम्र छोटी होने से आपके हौसले छोटे नहीं हो जाते हैं। जो आप कर सकते हैं उसे कोई और नहीं कर सकता है। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में उनके बच्चे खेतीबाड़ी संभाल रहे हैं। कहीं बेटे जिम्मेदारी उठा रहे हैं तो कहीं बेटियां खेतों में सिंचाई से लेकर अन्य कामकाज कर रही हैं। 

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान 6 महीने से भी अधिक समय से दिल्ली को अपंग बनाये बैठे हैं। जो किसान यहां बैठे हैं उनके बच्चे खेत संभाल रहे हैं। हरियाणा के फतेहाबाद के गांव धारसूल में ऐसे ही एक परिवार के पुरुष सदस्यों के किसान आंदोलन में भाग लेने के चलते महिलाएं खेत में कस्सी चला रही हैं।

पिता कुछ दिनों के लिए हुए दूर तो 11 साल की बेटी ने संभाली खेती - बाड़ी, लोग हिम्मत को कर रहे सलाम

इस बिटिया की हिम्मत देख कर लोग इसे सलाम कर रहे हैं। पिता भी गर्व महसूस कर रहे हैं। धारसूल निवासी सतीश कुमार मंडेरना की 11 वर्षीय बेटी प्रिया भी कस्सी लेकर खेत में काम करने पहुँच गयी। सतीश खुद आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली गए हुए हैं। प्रिया ने खेत में सिंचाई करने के लिए नाकाबंदी की और फिर ठंड में भी कस्सी लेकर डटी रही। इस दौरान परिवार की अन्य महिलाएं भी उसके साथ रहीं।

पिता कुछ दिनों के लिए हुए दूर तो 11 साल की बेटी ने संभाली खेती - बाड़ी, लोग हिम्मत को कर रहे सलाम

जिसने भी यह नज़ारा देखा वह महिलाओं के इस साहस के आगे झुक गया। इनका साहस अलग ही कहानी बयां करता है। प्रिया कक्षा छठी की छात्रा है। फिलहाल स्कूल बंद हैं इसलिए घर पर ही रहकर पढ़ाई करती हैं। विषम परिस्थितियों में भी जज्बे से भरी प्रिया की मांग है कि केंद्र सरकार इन कृषि कानूनों को तुरंत रद्द करें ताकि उनके पिता सहित देश के हजारों किसान वापस अपने घरों को लौट सकें।

पिता कुछ दिनों के लिए हुए दूर तो 11 साल की बेटी ने संभाली खेती - बाड़ी, लोग हिम्मत को कर रहे सलाम

किसान आंदोलन को अब बिना वजह आगे बढ़ाया जा रहा है। राजनीति इस आंदोलन में हावी हो गयी है। किसान नेता अपने हितों के लिए मासूम किसानों को मोहरा बनाये हुए हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this