HomeUncategorizedवक्त से पहले आया मॉनसून,जाने कब होगी मूसलाधार बरसात ?

वक्त से पहले आया मॉनसून,जाने कब होगी मूसलाधार बरसात ?

Published on

हर साल के मुकाबले इस साल, मानसून ने हरियाणा में 14 दिन पहले ही एंट्री कर ली है। इस बार मानसून का फ्लो पैटर्न बेहद जल्दी बन गया है। केरल में यह तीन जून को आया था। मानसून को हरियाणा तक पहुंचने में महज 10 दिन लगे हैं। आम तौर पर मानसून इस सफर को पूरा करने में 30 से 35 दिन लगते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जल्दी आने के कारण मानसून का स्पैल लंबा चलेगा। हरियाणा समेत देश के उत्तरी हिस्से में 101 प्रतिशत बारिश का अनुमान है।

हरियाणा में मानसून सीजन में 460 एमएम बरसात सामान्य मानी जाती है। सालभर की 80 प्रतिशत से ज्यादा मानसून की बरसात होती है। जल्द ही मानसून आने के पीछे 11 जून को बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत निम्न दबाव को कारण माना जा रहा है। सशक्त हुए निम्न दबाव के कारण मानसून ने तेजी से उत्तरी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के रास्ते हरियाणा में दाखिल हुआ है।

वक्त से पहले आया मॉनसून,जाने कब होगी मूसलाधार बरसात ?

पिछले साल की बात करें तो मानसून ने इसी रास्ते से प्रदेश में दस्तक दी थी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 20 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब मॉनसून ने 13 जून को दस्तक दी हो। साल 2008 में भी इसी तारीख को ही मानसून ने दस्तक दी थी। तब प्रदेश में अनुमान से 14 प्रतिशत अधिक बरसात हुई थी, ऐसे में इस बार भी अच्छी बरसात की उम्मीद जताई जा रही है।

वक्त से पहले आया मॉनसून,जाने कब होगी मूसलाधार बरसात ?

पिछले 24 घंटे में यमुनानगर, अंबाला पंचकूला समेत उत्तर हरियाणा के कई जिलों में मानसून की बरसात हुई। अगले 48 घंटे में मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर सकता है। जिसमे फरीदाबाद गुड़गांव इत्यादि इलाकों में बारिश की जोर दार संभावना है । 15 व 16 जून को हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। अगले 48 घंटों में हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में भारी बारिश के साथ कई स्थानों पर बारिश जारी रह सकती है।

प्रदेश में वक्त से पहले मॉनसून की दस्तक का बहुत बड़ा फायदा किसान वर्ग को मिल सकता है क्योंकि हरियाणा में 15 जून से धान रोपाई का काम शुरू हो जाता है। ऐसे समय में पानी की अधिक जरूरत होती है। इस बार मानसून पहले आ गया है तो बरसात होगी और धान रोपाई के लिए उन्हें ट्यूबवेल पर ज्यादा निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस सुखद सूचना के बाद किसानों ने धान रोपाई के काम में भी तेजी ला दी है।

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this