HomeFaridabadकट्टे की नोक पर बदमाशों ने लुटे पैसे और कार, पुलिस ने...

कट्टे की नोक पर बदमाशों ने लुटे पैसे और कार, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Published on

फरीदाबादः- तीन दिन पहले चार अपराधी कट्टे की नोंक पर चालक को रस्सी से बाँधकर झाड़ियों में फेंकते हुए चालक का मोबाईल फोन, 2,500 रूपये और पिकअप वैन लेकर फरार हो गए थे।

जिसमें सदर बल्लभगढ़ थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर मामले का संज्ञान लेते हुए केस ऊँचागाँव क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया था। क्राइम ब्रांच ने उसी दिन कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आकाश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी।

कट्टे की नोक पर बदमाशों ने लुटे पैसे और कार, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी आकाश को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आज इस मामले के अन्य नामजद आरोपी राहुल के मेवात जिले के खेडली दौसा स्थित घर से लूटी गई पिकअप वैन बरामद की है।

पुलिस आने की खबर सुनते ही आरोपी राहुल घर से फरार हो गया, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी राहुल के घर से लूटी गई थी पिकअप वैन को बरामद कर लिया है।

कट्टे की नोक पर बदमाशों ने लुटे पैसे और कार, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 घंटे में किया गिरफ्तार

पुलिस अन्य तीन फरार आरोपियों राहुल, अमन और विक्की की गिरफ्तारी के लिए लगातार हर संभव प्रयास कर रही है।

आज आरोपी आकाश का रिमांड पूरा होने पर आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this