HomeFaridabadगंदे पेयजल आपूर्ति ने लोगों को किया परेशान, प्रशासन की आंखें हैं...

गंदे पेयजल आपूर्ति ने लोगों को किया परेशान, प्रशासन की आंखें हैं बंद

Published on

गर्मियों का आगाज होते ही जिले में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। शहर के अलग- अलग हिस्सों से पानी की समस्या की खबरें सामने आती है वही अब अजरौंदा गांव में पिछले कुछ समय से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, गर्मियों को लेकर नगर निगम प्रशासन की ओर से कोई तैयारी नही की गई है वही जो योजनाएं बनाई गई है उस पर भी अभी तक कोई काम नही हो पाया है। नगर निगम के काम ना करने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

गंदे पेयजल आपूर्ति ने लोगों को किया परेशान, प्रशासन की आंखें हैं बंद

शहर के अलग- अलग हिस्से के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। गांव अजरौंदा में पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी खरीद कर पीने को मजबूर है।

लोगों का कहना है कि निगम की ओर से आपूर्ति होने वाले पानी में रेत मिलकर आ रहा है। जिसे पीने की बात को दूर रोजमर्रा के कामों में इस्तेमाल तक नहीं किया जा सकता है। जबकि पीने के लिए बाहर से बोतलों का पानी मंगाना पड़ रहा है।

वहीं, इलाके में लगे पानी के बूस्टर पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जहां पर आसपास के लोगों की ओर से पशुओं का बांधा जा रहा है। रेनीवेल की सफाई तक नहीं कराई गई है। लोग कई बार निगम के आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। उसके बाद समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

गंदे पेयजल आपूर्ति ने लोगों को किया परेशान, प्रशासन की आंखें हैं बंद

गौरतलब है कि पूरे शहर में इस समय पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है वहीं नगर निगम अभी योजना बनाने में ही व्यस्त है। पिछले दिनों हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शहर भर में टैंकरों से पानी सप्लाई किया जाएगा वहीं अभी तक इसको लेकर पूर्ण योजना नहीं बनाई गई है ऐसे में है सोचने का विषय है कि आने वाले दिनों में कब तक लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा।

Latest articles

नगर निगम ने Faridabad के इतने दुकानदारों को दिया मालिकाना हक, यहां पढ़ें पूरी ख़बर

नगर निगम ने स्वामित्व योजना के तहत पट्टे पर चल रही 1576 दुकानों में...

क्या यही है Faridabad के नगर निगम का स्वच्छता अभियान, यहां देखें तस्वीरें

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक नगर...

Faridabad की ये महिलाएं बढ़ाएगी सूरजकुंड दिवाली मेले की रंगत, पहले भी ले चुकी हैं हिस्सा

शहरवासियो के लिए इस साल की दिवाली बहुत ही ज्यादा ख़ास होने वाली है,...

सीवर-पानी के कनेक्शन के लिए अब Faridabad वासियों को नहीं काटने पड़ेंगे नगर निगम के चक्कर, ये है इसके पीछे की वजह

शहर के जिन लोगों को सीवर-पानी का कनेक्शन चाहिए, लेकिन वह नगर निगम के...

More like this