HomeFaridabadबरसात के पानी का नगर निगम करेगी संचयन, जारी किए टेंडर

बरसात के पानी का नगर निगम करेगी संचयन, जारी किए टेंडर

Published on

मानसून शुरू पहले नगर निगम ने नालों की सफाई से लेकर बरसात के पानी के संचयन तक की तैयारियां शुरू कर दी है। नगर निगम द्वारा रेनवाटर हारवेस्टिंग की सफाई का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर लगा दिया हैं। नगर निगम ने सफाई करने वाली कंपनियों को 28 जून तक का समय दिया है। इसके पश्चात रेनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम की सफाई होगी।

दरअसल, मानसून सिर पर है ऐसे में नगर निगम नालों की सफाई से लेकर अन्य कार्य युद्धस्तर पर कर रहा है। बरसात में पानी संचय के लिए स्मार्ट सिटी में लगाए गए रेनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम की सफाई की जाएगी। 28 जून के बाद यह काम शुरू कर दिया जाएगा।

बरसात के पानी का नगर निगम करेगी संचयन, जारी किए टेंडर

नगर निगम ने इस सफाई के पहले चरण को शुरू करने के लिए गुरुवार और शुक्रवार को टेंडर लगा दिए हैं। सफाई करने वाली कंपनियों को टेंडर भरने के लिए 28 जून तक का समय दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सफाई का काम शुरू हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार बरसात के दौरान बारिश का पानी संचय करने के लिए नगर निगम द्वारा शहर में 150 रेनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम लगाए गए है। इनमें कुछ सिस्टम पार्क में तथा कुछ ऐसे जगहों पर लगाए गए है जहां बारिश के दौरान जलभराव होता है।

अक्सर बरसात का मौसम खत्म होने के बाद सिस्टम के आसपास मिटटी और कूडा एकत्रित हो जाता है। इससे बारिश का पानी सिस्टम तक नहीं पहुंच पाता है और सिस्टम के जरिये भूजल स्तर उठाने का मकसद पूरा नहीं हो पाता है।

जुलाई से मानसून शुरू होने की सम्भावना है। निगम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम रेनवाटर हारवेस्टिंग सिस्टम की सफाई के साथ साथ नालों की सफाई की तैयारी में भी जुट गया है।

बरसात के पानी का नगर निगम करेगी संचयन, जारी किए टेंडर

इसके लिए टेंडर लगाए जा रहे हैं। जिसमें नालों की सफाई के लिए बड़ी मशीनों की व्यवस्था करने की तैयारी है और नालों से निकलने वाली गंदगी को उठाकर दूर ले लाने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम वाली ट्राली की व्यवस्था की जाएगी।

गौरतलब है कि बरसात में फरीदाबाद लगभग डूब जाता है। शहर के नालों की सफाई न होने की वजह से बरसात का पानी सड़को पर जमा हो जाता है और लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अब देखना ये है कि मानसून के आगमान से पहले निगम की तैयारी कितनी कारगर साबित होती है।

Latest articles

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

More like this