HomeFaridabadमहामारी की दूसरी लहर में आज‌ आए महामारी के केवल 4 मामले,...

महामारी की दूसरी लहर में आज‌ आए महामारी के केवल 4 मामले, रिकवरी रेट हुई इतनी

Published on

शहर में महामारी का प्रकोप दिन प्रतिदिन घटता जा रहा है। पिछले 15 दिनों से महामारी के नए मामलों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है वही आज महामारी के केवल 4 मरीजों की पुष्टि हुई है तथा 22 मरीजों ने महामारी पर विजय प्राप्त की है।

दरअसल, अप्रैल के पहले हफ्ते से महामारी की दूसरी लहर शुरू हो गई थी जिसमें महामारी के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला था। ‌ अप्रैल के माह में जहां दो हजार के करीब मामले आ रहे थे वही अब मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

महामारी की दूसरी लहर में आज‌ आए महामारी के केवल 4 मामले, रिकवरी रेट हुई इतनी

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज 22 मरीजों ने महामारी पर विजय प्राप्त की है वही 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। आज महामारी के मामले चार्मवुड़ विलेज, जवाहर कॉलोनी, एनआईटी एक और सेहतपुर से हुई है। जिले में महामारी का रिकवरी रेट 99.1 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि महामारी पर रोकथाम हेतु जिला प्रशासन की ओर से काफी मेहनत की गई है। ‌ जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को महामारी के प्रति जागरूक कर रही है वही लॉकडाउन का असर भी महामारी के मामलों पर देखने को मिल रहा है।

महामारी की दूसरी लहर में आज‌ आए महामारी के केवल 4 मामले, रिकवरी रेट हुई इतनी

‌ हरियाणा सरकार की ओर से लगे लॉकडाउन में महामारी के रिकवरी रेट में काफी इजाफा किया है। लॉकडाउन के चलते सभी लोग घरों में बंद थे जिससे महामारी की चेन तोड़ने में काफी आसानी हुई वहीं अब धीरे-धीरे महामारी की दूसरी लहर पर फरीदाबाद विजय प्राप्त कर रहा है।

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this