HomeUncategorizedआखिर क्यों देरी लगा रहा है मानसून? IMD द्वारा ताजा जानकारी

आखिर क्यों देरी लगा रहा है मानसून? IMD द्वारा ताजा जानकारी

Published on

दिल्ली एनसीआर के लोग इस समय दिल थाम कर बैठें है और मॉनसून की बरसात का इंतजार कर रहे हैं लेकिन लगातार बदल रही मौसमी परिस्थितियों के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है, जबकि कुछ जगह मानसून तय समय से भी पहले पहुंच रहा है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र RMC दिल्ली के मुताबिक, इस बार जहां मानसून में देरी हो रही है वहीं दूसरी तरफ पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में यह तय समय से पहले पहुंचा। मानसून सात से 10 दिनों तक बना रहेगा। फिर सात दिनों बाद शेष इलाकों में बरसने को तैयार रहेगा।

आखिर क्यों देरी लगा रहा है मानसून? IMD द्वारा ताजा जानकारी

फिर कब होगी बारिश ?

आरएमसी प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक दिल्ली में 26 जून को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसे भी मानसून की दस्तक नहीं कहा जाएगा। लेकिन इससे पहले भी मौसम विभाग का कहना था की बरसात 15 से 16 जून के बीच हो सकती हैं इस वजह से इस बार भी पक्के तौर पर यह कहना मुश्किल है कि बरसात होगी ही ।

इन्तेहाँ हो गई इंतज़ार की

आखिर क्यों देरी लगा रहा है मानसून? IMD द्वारा ताजा जानकारी

स्काइमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली में इस माह के अंत तक मानसून आने की संभावना है। आमतौर पर दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार पश्चिमी दिशा से जारी हवाओं के कारण मानसून में देरी हो रही है।

आगे राहत के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में अधिकतम पारा 40 और न्यूनतम 28-29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दो दिनों तक तेज हवा चलने की संभावना है। इसके बाद हल्की बारिश दर्ज हो सकती है।

Latest articles

फरीदाबाद फिर बना हॉटस्पॉट, बढ़ी टीवी मरीजों की संख्या टीवी के मामले

Faridabad: जिले में बढ़ती टीवी मरीजों की संख्या चिंता का विषय बनी हुई है।...

Overspeed कार ने युवाओं की जिंदगी पर लगाया ब्रेक, दो की मौत, एक घायल

Faridabad: सोमवार की देर रात बल्लभगढ़ स्थित मलरेना रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार...

पाली गांव में नही बनेगा अस्थायी कचरा घर, वैकल्पिक जगह तलाशने में जुटे अधिकारी

Faridabad: पाली गांव में विरोध के बाद अब गांव में अस्थाई कूड़ा घर बनना...

JCB ने Hero Motocorp के खिलाफ जीता फाइनल मैच

Faridabad: मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज कप के 16वां संस्करण का समापन JCB की...

More like this