Categories: Featured

माँ बनने के बाद जॉब में परेशानी होने लगी तो खुद का शुरू किया बिज़नेस, आज इस तरीके से करोड़ों की कंपनी बन चुकी है

माँ का कोई जवाब नहीं। माँ की तरह कभी कोई नहीं हो सकता है। माँ तो माँ है। हमारे यहाँ पिछले कुछ वर्षों में एक स्वागत योग्य विकास में कई भारतीय महिलाएं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाओं के लिए अपने बच्चे के एक साथ जन्म और एक महान व्यावसायिक विचार के बीच कुशलता से संतुलन बहुत चुनौतीपूर्ण होता है।

महिलाएं अब सशक्त हो गयी हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान बढ़ रहा है। आज हम बात करेंगे, पल्लवी उतागी नामक एक महिला के बारे में। जिन्होंने एक ऐसा डायपर लॉन्च किया है, जो एक डिस्पोजेबल डायपर और एक लंगोट जैसा आरामदायक है और आज अपने बिज़नेस के बदौलत करोड़ों में खेल रही है।

माँ बनने के बाद जॉब में परेशानी होने लगी तो खुद का शुरू किया बिज़नेस, आज इस तरीके से करोड़ों की कंपनी बन चुकी है

उनका बिजनेस काफी हिट हो गया है। उन्हें खुद नहीं पता था कि ऐसा हो जाएगा। लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया। पल्लवी उतागी एक पढ़ी लिखी महिला है। उन्होंनें मुंबई से एमबीए किया और एक ब्रांड-मैनेजर के रूप में काम करना शुरू किया। उन्होंने आईपिल, आईकैन और आईश्योर जैसे कई असामान्य ब्रांडों के लिए काम किया। एक ब्रांड-मैनेजर के रूप में रूप में वे अच्छा प्रदर्शन की और अच्छी प्रतिष्ठा पायीं। इसके बाद, पल्लवी की शादी हो गई।

शादी के बाद कई परिवार महिलाओं को काम करने से मना कर देते हैं। इनके साथ तो ऐसा नहीं हुआ लेकिन शादी और उसके बाद के मातृत्व ने उनको नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर दिया। लेकिन जीवन रूपी संघर्ष में उन्होंने हार नहीं मानी। वे बताती है कि, उन्होंनें अपने बच्चे के जन्म के बाद एक बात पर हमेशा से ध्यान दिया कि आज के समय में डायपर बच्चे की त्वचा के लिए हानिकारक होते हैं। अब पहले वाली बात नहीं है कि बच्चे को प्रथागत ‘लंगोट’ पहनाया जाए, क्योंकि लंगोट को बार-बार बदलने की आवश्यकता होती है।

एक विचार आपका आपकी किस्मत को पलट सकता है। बस ज़रूरत होती है उस विचार के अनुरूप चलने की। पल्लवी ने एक ऐसी सामग्री पर शोध किया जो बहुत ज्यादा भिगोने लायक है। उन्होंनें अपना ब्रांड का नाम ‘सुपरबॉटम्स’ रखा। वे एक डायपर लॉन्च की, जो एक डिस्पोजेबल डायपर और एक लंगोट जैसा आरामदायक है। उनके इस बिजनेस का एक मुख्य और अहम मुद्दा पर्यावरण पर खतरनाक प्रभाव था जो डिस्पोजेबल डायपर के कारण होता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago