Categories: Featured

इस खास फसल से किसान कम लागत से कमा रहे डबल मुनाफा, आप भी ऐसे कमा सकते हैं लाखों

भारत में आधी से ज़्यादा आबादी कृषि पर निर्भर है। खेती – बाड़ी में हर कोई मुनाफा कमाना चाहता है। पिछले कुछ सालों से मुनाफा किसान कमाने भी लगे हैं। एक किसान अपने पौने दो एकड़ नीबू के बगीचे की लागत से परेशान था, सिर्फ इनकी लागत ही लाखों रुपए में पहुंच जाती थी। अभिषेक जैन ने इस बढ़ी लागत को कम करने के लिए बाजार से रासायनिक खाद और कीटनाशक दवाएं लेनी बंद कर दी।

एक आईडिया इंसान की जिंदगी को कभी भी पलट सकता है। बस उस आईडिया पर काम करने की ज़रूरत होती है। गत 3 वर्षों से जैविक तरीका अपनाने से इनकी हजारों रुपए की लागत कम हो गयी है। लागत कम होने से ये नीबू के बगीचे से बाजार भाव के हिसाब से सालाना पांच से छह लाख रुपए बचा लेते हैं।

इस खास फसल से किसान कम लागत से कमा रहे डबल मुनाफा, आप भी ऐसे कमा सकते हैं लाखों

पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि किसान परंपरागत खेती को छोड़कर कुछ नया ट्राई कर रहे हैं। यह किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। राजस्थान के अभिषेक जैन बीकॉम करने के बाद मार्बल के बिजनेस से जुड़ गये। अभिषेक बताते हैं, पिता के देहांत के बाद बिजनेस छोड़कर पुश्तैनी जमीन को सम्भालना पड़ा। खेती करने के दो तीन साल बाद मैंने ये अनुभव किया कि एक तिहाई खर्चा सिर्फ खाद और दवाइयों में निकल जाता है। इस बढ़ती लागत को कम करने के लिए प्रयास करना शुरू कर दिया था।

इस आईडिया पर काम करते हुए उन्होंने सकारात्मकता नहीं छोड़ी। लगातार प्रयासरत रहे। लागत कम करने के लिए उन्हें तीन साल पहले साकेत ग्रुप के बारे में पता चला, जो जैविक खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण देता है। इस ग्रुप से जुड़ने के बाद पूरी तरह से नीबू के बगीचे को जैविक ढंग से कर रहे हैं, इससे जो लागत पहले 33 प्रतिशत आती थी अब वो 10 प्रतिशत पर आ गयी है।

खेती-बाड़ी में पिछले कुछ सालों के अंदर अनेकों बदलाव आये हैं। किसान नए – नए तरीकों से और फसलों से खेती में अपना भविष्य बना रहे हैं। अभिषेक को खेती करने का पहले कोई अनुभव नहीं था। इनकी कुल छह एकड़ सिंचित जमीन है, पौने दो एकड़ जमीन में नीबू की बागवानी और लगभग तीन एकड़ में अमरुद की बागवानी इनके पिता पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago