HomePoliticsमंत्री मूलचंद शर्मा ने किया यमुना किनारों का निरीक्षण अवैध खनन वालों...

मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया यमुना किनारों का निरीक्षण अवैध खनन वालों पर कसा शिंकजा

Published on

हरियाणा के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने मंझावली मोतीपुर ,बंसतपुर और गढ़ी गांव के नजदीक लगते यमुना नदी के किनारों का दौरा कियाखनन मंत्री मूलचन्द शर्मा के मुताबिक लॉक डाउन के दौरान लगातार  यमुना के किनारों पर बने घाट से यमुना रेत चोरी करने की शिकायतें मिल रही थी।

दरअसल खनन मंत्री को अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी इसको लेकर आज मंत्री मूलचंद शर्मा दौरे पर रहे और अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही के आदेश जारी किये उनका कहना हैं

मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया यमुना किनारों का निरीक्षण अवैध खनन वालों पर कसा शिंकजा

कि जो भी अवैध खनन करेगा उनके खिलाफ सख़्त कदम उठाए जाएंगे इस एरिया की पुलिस की भी मिलीभगत नजर आती हैं यदि एरिया SHO चाहे तो रेती का एक भी ट्रक यहाँ से ना उठ पाए

मोके पर पहुँच कर  खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने 
खनन अधिकारियों और सम्बंधित इलाके के थाना प्रबंधकों को  खनन करने और कराने वाले  वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है।

मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया यमुना किनारों का निरीक्षण अवैध खनन वालों पर कसा शिंकजा

हालांकि मौके पर कोई रेती चोरी करने वाला नही मिल पाया ।  खनन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा यदि पुलिस अपने इलाके में चौकसी  बरते तो कोई  भी  यमुना रेत चोरी नही कर सकता।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि यमुना नदी के किनारे से लगती जमीनों से सरकार की अनुमति के बिना यमुना रेत खुदाई कराने वाले जमीन मालिको पर भी मुकदमे दर्ज करे। तभी रेती चोरी की शिकायतों को दूर किया जा सकता है। 

मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया यमुना किनारों का निरीक्षण अवैध खनन वालों पर कसा शिंकजा

खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मंझावली गांव के नजदीक लगते गढ़ी, बेगमपुर घाट के अलावा उत्तर प्रदेश के मोतीपुर सीमा से लगते इलाके का दौरा किया जहां से लगातार यमुना रेत की चोरी की शिकायत आ रही थी ,लेकिन मौके पर ऐसा कोई भी रेती चोरी करने वाला नहीं मिला हालांकि एक दो जगह रेती के स्टॉक जरूर मिले।

 रेती के स्टॉक को देखते हुए खनन मंत्री  मूलचन्द शर्मा ने स्टॉक करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है। इस मौके पर उनके  साथ  खनन विभाग के अधिकारी संजय सब्बरवाल, कमलेश इंस्पेक्टर खनन विभाग ,थाना प्रभारी तिगांव जसवीर सिंह भी दल बल के साथ मौजूद रहे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this