HomeCrimeपार्टी न देने पर दोस्‍तों ने पहले पीटा और फिर खिला दिया...

पार्टी न देने पर दोस्‍तों ने पहले पीटा और फिर खिला दिया जहर,जाने पूरा मामला ?

Published on

आपने यह जरूर सुना होगा कि हर एक दोस्त kamina होता है लेकिन दोस्त जानलेवा कैसे बन सकता है।इस बात को दर्शाने वाली घटना जिला फरीदाबाद में देखने को मिला आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला ।

शादी की पार्टी न देने पर 3 युवकों ने अपने दोस्त को पीटकर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी । थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने मीडिया रिपोर्ट्स में बताया कि आरोपित युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू हो चुकी है। सभी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

पार्टी न देने पर दोस्‍तों ने पहले पीटा और फिर खिला दिया जहर,जाने पूरा मामला ?
प्रतीकात्मक तस्वीर

तिगांव थाने में दर्ज मामले के अनुसार तिगांव मुकटिया मोहल्ले में रहने वाले धर्मेंद्र की करीब 2 महीने पहले शादी हुई । मोहल्ले में ही रहने वाले उसके दोस्त प्रमोद, अंकित सुधीर उर्फ भोता उससे शादी की पार्टी मांग रहे थे। धर्मेंद्र के मना करने पर तीनों उससे कई दिनों से नाराज चल रहे थे। आरोप है कि 25 जून को धर्मेंद्र भूपन उर्फ भुपेंद्र व बंदरू के साथ कहीं जा रहा था। तभी रास्ते में प्रमोद, अंकित व सुधीर ने धर्मेंद्र को रोक लिया और उसके साथ मारपीट भी की।

जबरन गोली खिलाई, फिर पानी पिलाया

प्रमोद ने अपनी जेब से जहरीली गोली निकाल कर जबरदस्ती उसके मुंह में डाल दी और अंकित के मकान में बनी कुंडी से पानी लेकर उसे जबरन पिला दिया गया। उस समय अंकित व सुधीर भी मौके पर ही साथ खड़े थे। इसके बाद तीनों युवक वहां से भाग लिए। धर्मेंद्र जैसे-तैसे घर पर पहुंचा और उनके भाई प्रवीण व मां सरोज को घटना के बारे में बताया। परिवार के लोग उसे तुरंत सेक्टर-8 अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this