HomeFaridabadअभी हरियाणा वासियों को करना होगा और इंतजार, इस तारीख तक दस्तक...

अभी हरियाणा वासियों को करना होगा और इंतजार, इस तारीख तक दस्तक दे सकता है मॉनसून

Published on

हरियाणा में मानसून जुलाई की तरफ जाता दिख रहा है। 3 जुलाई के बाद हरियाणा में मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बनती हुई दिखाई दे रही है ऐसे में लोगों को अभी कुछ और दिन बारिश का इंतजार करना होगा। मॉनसून अभी पछुआ हवाओं के कारण हरियाणा की तरफ नहीं बढ़ पा रहा।

दरअसल, इन दिनों पूरे हरियाणा में गर्मी अपने चरम पर है। प्रतिदिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर रहा है ऐसे में लोगों को मॉनसून का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून को लेकर अभी हरियाणा वासियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

अभी हरियाणा वासियों को करना होगा और इंतजार, इस तारीख तक दस्तक दे सकता है मॉनसून

आगामी 3 जुलाई तक हरियाणा में मानसून के अनुकूल परिस्थितियां बनती हुई दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो हरियाणा में मानसून को लेकर अभी स्थितियां बन रही है। उत्तर प्रदेश की तरफ मानसून है और हरियाणा की तरफ आने में अभी कुछ समय लगेगा।

आम तौर पर 25 जून के आसपास मानसून के हरियाणा में आने की संभावना होती है मगर अब लगता है कि मॉनसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। मानसून की बारिश का असर फसलों पर भी देखने को मिलेगा क्योंकि इस समय किसानों ने धान की बुवाई की है और अगर बारिश हुई तो सिंचाई की आवश्यकता किसानों को नहीं पड़ेगी।

अभी हरियाणा वासियों को करना होगा और इंतजार, इस तारीख तक दस्तक दे सकता है मॉनसून

किसान इस बात का रखें ध्यान
कपास में सब्जियों के खेतों में आवश्यकतानुसार निराई गुड़ाई कर नमी संचित करें।

धान लगाने के लिए अच्छी तरह से खेत तैयार करें। पानी उपलब्ध होने पर ही ध्यान लगाना शुरू करें।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में शहर में प्री मॉनसून की बारिश देखने को मिली है जिससे मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला हालाकी उमस बढ़ गई वही अब देखना होगा कि पूरे हरियाणा में मानसून कब तक दस्तक देता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this