HomeFaridabadखोरीवासियों की मदद के लिए नगर निगम आया आगे, लोगों को दे...

खोरीवासियों की मदद के लिए नगर निगम आया आगे, लोगों को दे रहा है यह सुविधा

Published on

नगर निगम खोरी गांव में लोगों की मदद के लिए आगे आया है। निगम की ओर से मकान खाली करने के लिए ट्रक की सुविधा पहले ही उपलब्ध करवाई जा रही थी वहीं अब उनको गांव वापस लौटने के लिए ट्रेन और बस का टिकट देने की भी घोषणा की गई है। इस सुविधा के लिए लोग सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में संपर्क कर सकते हैं।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद अरावली में बसे खोरी गांव को हटाने के लिए नगर निगम तोड़फोड़ की तैयारी कर रहा है। तोड़फोड़ की खबर सुनते ही खोरी वासियों में काफी खौफ तथा असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है।

खोरीवासियों की मदद के लिए नगर निगम आया आगे, लोगों को दे रहा है यह सुविधा

जिला प्रशासन की ओर से खोरी वासियों के लिए पुनर्वास की भी कोई सुविधा नहीं की गई है हालांकि प्रशासन अपने स्तर पर निवासियों की मदद करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। नगर निगम की ओर से पहले लोगों को मकान खाली करने के लिए ट्रक की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी वहीं अब नगर निगम लोगों को अपने गांव वापस जाने के लिए बस तथा ट्रेन की टिकट भी उपलब्ध करवा रहा है।

खोरी वासी नगर निगम द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ ले रहे हैं। निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल ने बताया कि खोरी के लोग अपने मूल गांव वापस लौटना चाहें तो निगम उनकी पूरी मदद करेगा। उनके लिए बस और ट्रेन की टिकट भी करवा दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी के लिए सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में संपर्क कर सकते हैं।

खोरीवासियों की मदद के लिए नगर निगम आया आगे, लोगों को दे रहा है यह सुविधा

लोगों को घर खाली करने के लिए नगर निगम की ओर से चार ट्रक उपलब्ध कराई गई है जिससे घर का सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना ना करना पड़े।

इसके लिए अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं। नोडल अधिकारी राजेश जून ने बताया कि निगम कि ट्रक की सुविधा का लोग लाभ ले ले रहे हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर 8595386733, 9650128360, 9013743421 पर संपर्क कर सकते हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this