HomeGovernmentहरियाणा का पहला गांव हुआ वैक्सीनेशन फ्री, इस गांव में 18 साल...

हरियाणा का पहला गांव हुआ वैक्सीनेशन फ्री, इस गांव में 18 साल से ऊपर के लोगों का 100 फ़ीसदी हुआ टीकाकरण

Published on

महामारी के इस दौर में जहां लोग ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड के लिए भाग दौड़ कर रहे थे। वही लोग अब वैक्सीनेशन करवाने के लिए लाइनों में लगे हुए दिखाई पड़ते हैं। इसी कड़ी में एक गांव अब 18 साल से ऊपर के लोगों का 100 फ़ीसदी टीकाकरण हो चुका है। गांव में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं बचा है।

जिसको महामारी से रक्षा के लिए वैक्सीन ना दी गई हो। जिला टीकाकरण अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि दादरी के गोविंदपुरा गांव में 18 वर्ष से अधिक आयु के 1080 व्यक्ति रहते हैं। इन सभी को टीका लगाया जा चुका है।

हरियाणा का पहला गांव हुआ वैक्सीनेशन फ्री, इस गांव में 18 साल से ऊपर के लोगों का 100 फ़ीसदी हुआ टीकाकरण

पूर्ण रूप से टीका लगवाने का यह गांव जिले और हरियाणा का प्रथम गांव है। जहां 18 साल में से अधिक आयु के सभी ग्रामीणों को वैक्सीन दी गई है। उन्होंने साथ ही साथ यह भी बताया कि व्यक्ति वैक्सीनेशन का कार्य गांव में तीव्र गति से चल रहा है। और महामारी से हम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं।

गोविंदपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ भूपेंद्र ने बताया कि 18 या उससे अधिक आयु के व्यक्ति को पूर्ण रूप से वैक्सीनेशन कराने वाला यह प्रथम गांव है। इसी हेल्थ सेंटर के साथ में लगने वाले गांव पिरानू में 40 वर्ष से अधिक सभी लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

हरियाणा का पहला गांव हुआ वैक्सीनेशन फ्री, इस गांव में 18 साल से ऊपर के लोगों का 100 फ़ीसदी हुआ टीकाकरण

इस गांव में 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के 62 व्यक्ति बचाओ हैं जिनको वैक्सीन दी जानी है। जल्द ही इन लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने साथ ही साथ यह भी बताया की सभी लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। जिससे कि वह अपने और अपने परिवार जनों की हिफाजत कर सके।

जिले में दो लाख 29 हजार 659 व्यक्तियों को वैक्सीन दी जा चुकी है। दादरी जिले में 3:30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है जो कि 65 फीसद पूरा कर लिया गया है।

Latest articles

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध...

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व...

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी...

More like this