HomeFaridabadस्मार्ट सिटी की यह तस्वीर देख कर आप भी हो जाएंगे हैरान,...

स्मार्ट सिटी की यह तस्वीर देख कर आप भी हो जाएंगे हैरान, कहेंगे क्या यह अपना फरीदाबाद है!

Published on

कल पुर्जों की नगरी के रूप में विश्व भर में प्रख्यात फरीदाबाद कि इन दिनों एक नई पहचान बनी है। नई पहचान कचरा सिटी के रूप में है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं और अधिकारियों का इस पर कोई ध्यान नहीं है।

दरअसल, इन दिनों ट्विटर पर फरीदाबाद की एक फोटो वायरल है जिसमें फरीदाबाद के कचरे को बेहद ही कलात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस फोटो में फरीदाबाद के कचरे को 360 डिग्री दिखाया गया है तथा फरीदाबाद प्रशासन की कार्यशैली पर कटाक्ष किया गया है।

स्मार्ट सिटी की यह तस्वीर देख कर आप भी हो जाएंगे हैरान, कहेंगे क्या यह अपना फरीदाबाद है!

आपको बता दें कि जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने 30 जून तक शहर को कचरा मुक्त करने की घोषणा की थी परंतु जिला उपायुक्त का यह सपना सपना ही रह गया। इन दिनों शहर में पहले से ज्यादा कचरे के ढेर लग गए हैं और नगर निगम का इस पर कोई ध्यान नहीं है।

इको ग्रीन की लापरवाही शहर पर पड़ रही है भारी
नगर निगम ने वर्ष 2017 में इको ग्रीन कंपनी को शहर भर से कचरा एकत्रित करने का काम दिया था। इको ग्रीन कंपनी की कार्यशैली से जनता के साथ साथ विधायक तथा पार्षद भी परेशान है। लोगों का कहना है कि इकोग्रीन के गाड़ियां नियमित तौर पर नहीं आती हैं जिससे परेशान होकर लोगों को ना चाहते हुए भी अपना कचरा खुले प्लॉट्स में डालना पड़ता है ऐसे में शहर मैं कचरे के ढेर का निर्माण होता है।

स्मार्ट सिटी की यह तस्वीर देख कर आप भी हो जाएंगे हैरान, कहेंगे क्या यह अपना फरीदाबाद है!

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है फरीदाबाद की तस्वीर
फरीदाबाद की कचरे वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। शहर के नागरिक ट्विटर पर अपने आसपास की कचरे वाली फोटो ट्वीट करते हैं जिसमें जिला उपायुक्त से लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर तक को तय किया जाता है परंतु समस्या का पूर्ण समाधान तब भी नहीं हो पाता।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this