Homeबर्तन धोने वाला शख्स बन गया स्टार, जानिये क्यों अपने शहर में...

बर्तन धोने वाला शख्स बन गया स्टार, जानिये क्यों अपने शहर में हीरो की तरह हुआ स्वागत

Published on

हुनर एक ऐसी चीज़ है जो हमेशा आपके पास रहती है। हुनर के दम पर आप बहुत कुछ कर सकते हैं। सोनी टीवी पर आने वाला धमाकेदार शो इंडियन आइडल कई लोगों के सपनों को पूरा करने में खूब मदद करता है। लेकिन खास बात तो यह है कि अपने एक कंटेस्टेंट को सिंगिंग शो इंडियन आइडल ने जीतने से पहले ही हीरो बना दिया है।

टीवी पर जब कोई छोटे शहर का व्यक्ति जाता है तो उसकी खूब तारीफ की जाती हो और इंडियन आइडल का यह कंटेस्टेंट कोई और नहीं, बल्कि झारखंड के दिवस नायक हैं, जिन्होंने पांच साल पहले अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपना ही घर छोड़ दिया था। इतना ही नहीं, अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए दिवस ने मुंबई में रहते हुए एक कैंटीन में काम किया और वहां बर्तन भी धुले। लेकिन किसे पता था कि दिवस इंडियन आइडल में अपने ऑडिशन से ही हीरो बन जाएंगे।

बर्तन धोने वाला शख्स बन गया स्टार, जानिये क्यों अपने शहर में हीरो की तरह हुआ स्वागत

आप हर सपना अपना पूरा कर सकते हैं। अगर आपके सपनों में और हौसलों में जान है तो सबकुछ संभव है। झारखंड के रहने वाले दिवस नायक ने इंडियन आइडल में अपनी सुरीली आवाज में गाना गाकर जजेस का दिल जीत लिया था। अपने इस टैलेंट के दमपर वह शो के टॉप 30 कंटेस्टेंट में भी शामिल हुए थे। जैसे ही वह अपने घर जाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे, लोगों ने उनका बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया।

बर्तन धोने वाला शख्स बन गया स्टार, जानिये क्यों अपने शहर में हीरो की तरह हुआ स्वागत

उनका यह सपना था कि वह बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। उन्होंने यह कर दिखाया है। वह बताते हैं कि इंडियन आइडल के तीन जज में से एक नेहा कक्कड़ ने मुझे प्रेरित करने के लिए एक लाख रुपये दिए और मुझे हवाई जहाज से सफर करने के लिए कहा। दिवस नायक ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब वह कैंटीन में रहते हुए बर्तन धोते थे तो वह उन्होंने अपने एक दोस्त को ऑडिशन के बारे में बताया था और कहा था कि वह उसमें सेलेक्ट हो गए हैं।

बर्तन धोने वाला शख्स बन गया स्टार, जानिये क्यों अपने शहर में हीरो की तरह हुआ स्वागत

अपने गांव में दिवस को काफी सम्मान मिलता है। एक स्टार की तरह उनके गांव में लोग उनकी इज़्ज़त करते हैं। यह मायने नहीं रखता है कि आप कहां से आये हैं, बस आपको लगातार प्रयास करना चाहिए।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this