HomeFaridabadसंपत्ति कर के बकायेदारों से इतने करोड रुपए की वसूली में जुटा...

संपत्ति कर के बकायेदारों से इतने करोड रुपए की वसूली में जुटा निगम, निगमायुक्त ने दिए आदेश

Published on

नगर निगम अब संपत्ति कर के बकायेदारों से 140 करोड़ की वसूली में जुट गया है। मौजूदा वर्ष का संपत्ति कर 31 जुलाई से पहले जमा कराने पर 10 फीसद छूट दी जाएगी। निगमायुक्त डॉ गरिमा मित्तल सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों को इस बाबत हिदायत दे दी है।

दरअसल, इन दिनों फरीदाबाद नगर निगम को आर्थिक तौर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम के पास आय के साधन दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं ऐसे में नगर निगम अब 2.62 लाख मकानों, औद्योगिक इकाइयों और वाणिज्यिक संस्थानों से संपत्ति कर वसूल रहा है। निजी एजेंसी की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक नई पुरानी मिलाकर अब कुल 5.5 लाख यूनिट हो गई है।

संपत्ति कर के बकायेदारों से इतने करोड रुपए की वसूली में जुटा निगम, निगमायुक्त ने दिए आदेश

आकलन के बाद यह बात सामने आई है कि अब वर्ष भर में करीब 140 करोड रुपए नगर निगम को राजस्व प्राप्त होगा। सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि 31 जुलाई से पहले अधिक से अधिक राजस्व प्राप्त किया जाए। नगर निगम मुख्यालय के क्षेत्रीय कर अधिकारी विनोद गुलाटी ने बताया कि सर्वे के हिसाब से जो कई यूनिट का ब्यौरा तैयार किया गया है।

उनसे वसूली को नोटिस भेज रहे हैं। साथ ही मौजूदा संपत्ति कर जमा कराने पर 10 फ़ीसदी छूट से भी अवगत कराया जा रहा है। विनोद गुलाटी ने कहा कि एनआईटी ओल्ड फरीदाबाद तथा बल्लभगढ़ के जन सुविधा केंद्र के अलावा ऑनलाइन भी संपत्ति कर जमा कराया जा सकता है।

संपत्ति कर के बकायेदारों से इतने करोड रुपए की वसूली में जुटा निगम, निगमायुक्त ने दिए आदेश

गौरतलब है कि किसी भी नगर निगम का आय का महत्वपूर्ण स्रोत इनकम टैक्स होता है परंतु फरीदाबाद नगर निगम की मशीनरी शहर भर से टैक्स वसूल नहीं पा रही है जिससे नगर निगम की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।

आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण नगर निगम अपने कर्मचारियों तथा अधिकारियों को भी समय पर वेतन नहीं दे पाता जिसके चलते शहर पर इसका असर देखने को मिलता है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this