Homeये हैं भारत के फनी रेलवे स्टेशन, जिनके नाम सुनते ही आपकी...

ये हैं भारत के फनी रेलवे स्टेशन, जिनके नाम सुनते ही आपकी हंसी छूट पड़ेगी

Published on

भारतीय रेल हर भारतवासी की दिल की धड़कने हैं। हर भारतीय रेल को अपनी ज़िंदगी का अहम हिस्सा मानता है। हमारे देश की लाइफ लाइन बना भारतीय रेलवे स्टेशन लाखों लोगों को रोजाना यहां से वहां ले जाता है। इसी बीच आपको कई स्टेशन पर टंगे हुए बोर्ड पर नाम भी नजर आते होंगे। इनमें से कुछ नाम बेहद अजीब होते हैं।

वह नाम ऐसे होते हैं जिनको पढ़कर पहले तो यकीन नहीं होता है लेकिन फिर कभी-कभी पढ़कर हंसी छूट जाती है और हम यही सोचते हैं कि ‘कौन ऐसे नाम रखता होगा?’ आज ऐसे ही कुछ रेलवे स्टेशन के नामों से हम आपको रूबरू करवाने वाले हैं। इनके नाम सुनते ही आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

ये हैं भारत के फनी रेलवे स्टेशन, जिनके नाम सुनते ही आपकी हंसी छूट पड़ेगी

बीबीनगर रेलवे स्टेशन – यह रेलवे स्टेशन किसी की बीबी के नाम पर नहीं पड़ा है। हो सकता है जिसने इसका नाम रखा हो उस समय उसे अपनी बीबी की याद आ रही हो। दक्षिण-मध्य रेलवे में विजयवाड़ा डिवीजन का ये रेलवे स्टेशन तेलंगाना में मौजूद है। ये स्टेशन तेलंगाना के भुवानीनगर जिले में स्थित है।

ये हैं भारत के फनी रेलवे स्टेशन, जिनके नाम सुनते ही आपकी हंसी छूट पड़ेगी

बाप रेलवे स्टेशन – इस नाम को सुनकर हो सकता है आपको अपने पिताजी का ख्याल आया हो। ऐसे ही हो सकता है जिसने इसका नाम रखा होगा उसे भी उस समय अपने पिताजी की खूब याद आ रही हो। ये रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर में स्थित एक बहुत छोटा स्टेशन है।

साली रेलवे स्टेशन – रुकिए – रुकिए अपनी साली को अभी से याद मत करिये, नहीं तो आपकी बीबी बुरा मान जाएगी। ये स्टेशन जोधपुर जिले डूडू नामक स्थान में स्थित है। यह स्टेशन उत्तरी-पश्चिमी रेलवे से जुड़ा हुआ है।

ये हैं भारत के फनी रेलवे स्टेशन, जिनके नाम सुनते ही आपकी हंसी छूट पड़ेगी

दारू रेलवे स्टेशन – यह रेलवे स्टेशन मदिरा प्रेमियों के लिए नहीं बना है। बस नाम रख दिया गया है “दारू” यह गांव झारखंड के हज़ारीबाग जिले में स्थित है। जब कभी हजारीबाग जाते हैं, तो दारू स्टेशन का दीदार जरूर करें।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this