HomeOK GOOGLE बोलने से पहले ज़रूर पढ़ें यह खबर, इस जानकारी के...

OK GOOGLE बोलने से पहले ज़रूर पढ़ें यह खबर, इस जानकारी के बाद OK GOOGLE बोलना आप बंद कर देंगे

Published on

गूगल आज हर वर्ग के उम्र के लोगों का बेस्टफ्रेंड बन गया है। जो कुछ समझ में नहीं आता वह गूगल पर सर्च कर लिया जाता है या फिर ओके गूगल बोलकर पूछ लिया जाता है। मोबाइल पर गूगल असिस्टेंट शुरू करने के बाद आप जैसे ही ‘ओके गूगल’ बोलते हैं, उसे कंपनी के कर्मचारी सुनते हैं। सूचना प्रौद्योगिकी पर शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की स्थाई समिति में कंपनी ने खुद यह बात मानी है।

कुछ बातें जो हम गूगल पर सर्च करते हैं वह निजी होती हैं। गूगल के कर्मचारी हर चीज़ पर नज़र रखते हैं। इतना ही नहीं, गूगल टीम ने यह भी माना कि कभी-कभी जब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तब भी उनकी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है। कंपनी जमा डेटा को तब तक डिलीट भी नहीं करती, जब तक कि यूजर उसे खुद डिलीट न कर दे।

OK GOOGLE बोलने से पहले ज़रूर पढ़ें यह खबर, इस जानकारी के बाद OK GOOGLE बोलना आप बंद कर देंगे

छोटे – छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग लोगों तक सभी गूगल की मदद लेते हैं। इस संबंध में गूगल की दलील है कि उसके कर्मचारी स्पीच रिकॉग्निशन यानी आवाज की पहचान को बेहतर करने के लिए बातचीत सुनते हैं। लेकिन यह बात हज़म नहीं होती है। गूगल ने कहा कि कर्मचारी संवेदनशील जानकारी नहीं सुनते और यह केवल सामान्य बातचीत होती है, जिसे रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, गूगल की तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि दोनों में वह फर्क किस तरह करता है।

OK GOOGLE बोलने से पहले ज़रूर पढ़ें यह खबर, इस जानकारी के बाद OK GOOGLE बोलना आप बंद कर देंगे

आप जो भी सर्च करते हैं वह सभी जानकारी गूगल के पास होती है। यह ग्राहकों के साथ एक तरह से धोखा ही है। इस संसदीय समिति की बैठक में झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की तरफ से इससे जुड़ा सवाल पूछा गया था। समिति ने इसे उपयोगकर्ता की गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन माना है। समिति की ओर से इस पर जल्द रिपोर्ट तैयार करके सरकार को आगे के कुछ सुझाव दिए जाएंगे।

OK GOOGLE बोलने से पहले ज़रूर पढ़ें यह खबर, इस जानकारी के बाद OK GOOGLE बोलना आप बंद कर देंगे

हो सकता है अब कि आप ओके गूगल बोलना बंद करदें। यह आपकी निजता को हानि पहुंचा सकता है। आपकी सभी बातों को रिकॉर्ड किया जाता है। सतर्क रहें।

Latest articles

Faridabad के स्कूलों के ड्रेसकोड में हुआ बदलाव, अब से ये पहनकर स्कूल जाएंगे छात्र

शहर में बढ़ते हुए डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा...

Faridabad की ये बेटी चीन में लहराएगी देश का परचम, यहां जानें कौन है वो बहादुर बेटी

हमारे देश के बेटे और बेटियों की बात ही कुछ ओर हैं, वह देश...

Faridabad की इस विधानसभा की 20 सड़कें होगी दुरूस्त, जनता को मिलेगी सहूलियत

शहर के जो लोग तिगांव क्षेत्र की टूटी हुई सड़कों से तंग हैं, ये...

बेमौसमी बारिश ने बढ़ाई Faridabad की जनता की परेशानी, इन मार्गों पर घंटों तक फसे रहे वाहन

अभी हाल ही में हुई बेमौसमी बरसात से शहर की जनता को भीषण गर्मी...

More like this