HomeUncategorizedजानिए फरीदाबाद के भाजी बर्गर किंग के बारे में ,पलक झपकते ही...

जानिए फरीदाबाद के भाजी बर्गर किंग के बारे में ,पलक झपकते ही बिक जाते है इनके बर्गर …

Published on

दोस्तों  बीते कुछ सालों में फ्यूजन फूड ने स्ट्रीट फूड की दुनिया में खूब धूम मचाई है। खाने के साथ इनोवेशन को जोड़ने का तरीका अक्सर चटोरो को खूब लुभाता है।मुंबई की पाव भाजी और बाहर का बर्गर इन दोनों को जोड़कर भाजी बर्गर का आविष्कार करने वाले लोगों ने यह सोचा भी नहीं होगा कि यह लोगों की ज़बान पर कुछ इस कदर चढ़ जाएगा कि यह सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड्स में से एक बन जाएगा।फरीदाबाद में भाजी बर्गर को लाने वाले पिंटू का कुछ ऐसा ही किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

फरीदाबाद का भाजी बर्गर किंग कहे जाने वाले पिंटू पिछले 20 सालों से सेक्टर 3 की हुड्डा मार्केट में अपनी दुकान चला रहे हैं। पिंटू बताते हैं कि अपना बर्गर उन्होंने ₹5 से शुरू किया था और वही आज इसकी कीमत ₹50 जा पहुंची है।

फरीदाबाद के भाजी बर्गर किंग…..

जानिए फरीदाबाद के भाजी बर्गर किंग के बारे में ,पलक झपकते ही बिक जाते है इनके बर्गर …
पिंटू भाजी बर्गर के मालिक पिंटू

लेकिन फिर भी इस भाजी बर्गर के दीवाने आज भी इसे उतने ही चाव से खाते हैं जितना कि 20 साल पहले खाते थे।पिंटू बताते हैं की भाजी बर्गर की प्रेरणा उन्हें मुंबई से मिली जब वह मुंबई में काम करते थे, तब उन्होंने इसके बारे में सोचा और यहां आकर इसे अपने रूप में प्रस्तुत करने की ठान ली।

जानिए फरीदाबाद के भाजी बर्गर किंग के बारे में ,पलक झपकते ही बिक जाते है इनके बर्गर …

जानिए किस तरह से बनते है भाजी बर्गर

पिंटू सुबह 7:00 बजे से तैयारी शुरू कर देते हैं जिसमें सब्जियों को काटना, उबालना, भाजी की तैयारी करना, बर्गर लाना तथा अन्य सामग्री को तैयार करने की प्रक्रिया शामिल है।

सब्जियों को उबालकर उन्हें भाजी की ग्रेवी में मिक्स किया जाता है व उन्हें पूरी तरीके से मैश कर दिया जाता है जिससे वह भाजी का रूप लेले और बर्गर में लगाने के लिए भाजी को पूरी तरीके से खदकाया जाता है जिससे कि वह सूख जाए और बर्गर में लगाने में आसानी हो।

जानिए फरीदाबाद के भाजी बर्गर किंग के बारे में ,पलक झपकते ही बिक जाते है इनके बर्गर …

क्वालिटी के मामले में पिंटू है सबसे आगे

क्वालिटी के मामले में पिंटू कहीं कंप्रोमाइज नहीं करते। वह सिर्फ अमूल का मक्खन इस्तेमाल करते हैं व जो उनकी सब्जियां हैं या बर्गर के बंद हैं वह भी एक अच्छी जगह से आते हैं जिससे कस्टमर को बेहतर से बेहतर क्वालिटी दी जा सके और कोई शिकायत का कोई भी मौका ना मिले।

जानिए फरीदाबाद के भाजी बर्गर किंग के बारे में ,पलक झपकते ही बिक जाते है इनके बर्गर …

शाम 5 बजे से शुरू हो जाता है सिलसिला

शाम 5:00 बजे से पिंटू की दुकान शुरू हो जाती है। सबसे पहले भाजी को दोबारा से तवे पर अमूल मक्खन में गर्म किया जाता है व इसके बाद एक-एक करके बर्गर के बंद को सेका जाता है।

जानिए फरीदाबाद के भाजी बर्गर किंग के बारे में ,पलक झपकते ही बिक जाते है इनके बर्गर …
Photo credit-@zindagikeswaad

इसके बाद बर्गर के बेस पर भाजी लगाई जाती है और कच्ची प्याज टमाटर खीरा और पनीर लगाकर बर्गर को दो चटनीयो के साथ सर्व किया जाता है पिंटू की धनिया, पुदीना व नारियल की बनी हरी चटनी लोगों को काफी पसंद आती है। इसके अलावा पिंटू फ्राइड बर्गर चाऊमीन भी पिछले 20 सालों से बेच रहे हैं।

हमारे एक्सपीरियंस जानने के लिए देखें यह वीडियो

लेना हो ज़ायका तो इस गली आ जाना

अगर आप भी यहां के ज़ायके का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो सेक्टर 3 की हुड्डा मार्केट में आकर यहां का आनंद ले सकते हैं।फिलहाल भाजी बर्गर की कीमत ₹50 है फ्राइड बर्गर ₹30 और चाउमीन ₹120 प्लेट है लोकेशन व पिंटू का संपर्क नंबर निम्नलिखित है-

Pintu Bhaji Burger

Location- 178,Sector 3 HUDA Market, Faridabad, Haryana

Contact No.-+91 98186 14227

Latest articles

पंजाबी समाज को मिले राजनीति में उसका वाजिब हक़ : भारत अशोक अरोड़ा

पंजाबी समाज के राजनीति में योगदान और उचित महत्व ना दिये जाने से नाराज़...

“नशा मुक्त भारत पखवाडा” के अन्तर्गत फरीदाबाद पुलिस कर रही सराहनीय कार्य, नशा तस्करों की धरपकड़ के साथ-साथ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश, पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में फरीदाबाद...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अन्तर्गत अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने 532 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में...

नशा मुक्त भारत पखवाडा के अंतर्गत नशे पर प्रहार करते हुए 520 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा DLF की टीम ने किया...

पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के मार्ग दर्शन में...

More like this