HomeFaridabadपानी की समस्या से जुझने के लिए एफएमडीए की तैयारी, किया जा...

पानी की समस्या से जुझने के लिए एफएमडीए की तैयारी, किया जा रहा है यह काम

Published on

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी का गठन किया गया है। अथॉरिटी शहर को स्मार्ट बनाने के लिए विभिन्न तरीके के कार्य कर रही है वही अब फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की तरफ से यमुना किनारे लगे घरौंडा रेनीवेल को फिर से जीवित करने का काम किया जा रहा है।

पिछले 2 साल से घरौंडा रेनीवेल लाइन नंबर 1 से पीने का पानी बल्लभगढ़ नहीं पहुंच पा रहा था क्योंकि वहां लगी सभी ट्यूबवेल खराब हो चुके हैं। अभी रेनीवेल को फिर से चालू करने के लिए एफएमडीए 10 नए ट्यूबवेल यमुना किनारे लगाएगा ताकि रेनीवेल से हर रोज 20 एमएलडी पीने का पानी शहर के अंदर पहुंच सके।

पानी की समस्या से जुझने के लिए एफएमडीए की तैयारी, किया जा रहा है यह काम

एफएमडीए ने ट्यूबवेल लगाने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र भी लिख दिया है। उम्मीद है कि यह काम इसी महीने के अंत में शुरू हो जाएगा। पानी की कमी पूरी करने के लिए यमुना किनारे रेनीवेल लगाई गई थी लेकिन अब इस रेनीवेल का पानी भी सूखता जा रहा है।

रेनीवेल के आसपास जितने ट्यूबवेल लगाए गए हैं उनमें भी पानी कम आ रहा है जिसके कारण शहर के अंदर पानी कम मात्रा में पहुंच रहा है। पिछले 2 साल से लाइन नंबर 1 घरौंडा स्थित रेनीवेल से पीने का पानी बल्लभगढ़ में अन्य हिस्सों में नहीं पहुंच रहा क्योंकि घरौंडा रेनीवेल पूरी तरह सूख चुका है।

पानी की समस्या से जुझने के लिए एफएमडीए की तैयारी, किया जा रहा है यह काम

अभी रेनीवेल को फिर से जिंदा करने के लिए एफएमडीए ने काम शुरू कर दिया है। इसको फिर से चालू करने के लिए 10 नए ट्यूबवेल लगाने का काम जुलाई के अंत तक शुरू किया जाएगा।

इसके लिए सिंचाई विभाग को लेटर लेकर इजाजत मांगी गई है। एफएमडीए की एडिशनल सीईओ डॉक्टर गरिमा मित्तल ने बताया कि पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए 10 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this