HomeFaridabadवाहन चोर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

वाहन चोर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

Published on

फरीदाबाद: शहर में हो रहे क्राइम पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने सभी क्राइम ब्रांच, थाना एवं पुलिस चौकियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये है।

इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचागांव ने सतर्कता बरतते हुए वाहन चोरी के आरोप में एक आरोपी
को सैक्टर -58 से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी की पहचान फरीदाबाद की करनेरा कॉलोनी के रहने वाले अखिलेश के रुप में हुई है।

वाहन चोर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने एक मोटरसाईकिल थाना धौज क्षेत्र से तथा एक मोटरसाइकिल थाना सेक्टर-7 से चोरी की है और इससे पहले भी वह चोरी के मुकदमों में कई बार जेल की हवा खा चुका है।

इसके तहत आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी की धाराओं के तहत दो मुकदमे दर्ज है।

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी जिसपर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी से दोनों चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

वाहन चोर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद

पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this