HomeFaridabadमहामारी के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के लिए निकली महिला थाना...

महामारी के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के लिए निकली महिला थाना की टीम,किया यह काम

Published on

फरीदाबाद: महामारी के संक्रमण की दर लगातार कम होती जा रही है परंतु इसके प्रति यदि लापरवाही बरती गई तो संक्रमण का खतरा फिर से फैल सकता है।इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के दिशा निर्देश अनुसार महिला थाना एनआईटी की टीम ने नागरिकों को कोरोना महामारी के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूक करते हुए फेस मास्क वितरित किए।

थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर पुलिस टीम ने लोगों को बिना वजह घर से बाहर ना निकलने का आह्वान करते हुए कहा कि बिना किसी कारण बाजार में घूमने से आप कोरोनावायरस को अपने घर में आने की अनुमति प्रदान कर रहे हैं क्योंकि जब आप बाजार से घर जाएंगे तो कोरोनावायरस भी आपके साथ साथ आपके घर में प्रवेश कर जाएगा।

महामारी के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के लिए निकली महिला थाना की टीम,किया यह काम

दुकानदारों को जागरूक करते हुए पुलिस टीम ने कहा कि वह भी प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें तथा अपनी दुकान पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी ना होने दें। बिना फेस मास्क के किसी भी व्यक्ति को अपनी दुकान से सामान ने दें ताकि बाजार में आने से पहले वह फेस मास्क लगाए।

रेहड़ी पटरी वाले भी एक जगह से दूसरी जगह अपनी रेहडी को लेकर बाजार में घूमते रहते हैं। उन्हें हिदायत दी गई की वह अपने चेहरे पर अच्छे से मास्क लगाएं ताकि उनकी रेहडी़ से सामान लेने वाले व्यक्तियों में संक्रमण फैलने का खतरा न पैदा हो।

महामारी के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के लिए निकली महिला थाना की टीम,किया यह काम

पुलिसकर्मियों ने नागरिकों से 2 गज दूरी बनाकर रखने की हिदायत दी और मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों को फेस मास्क वितरित करके उन्हें स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों की पालना करने के लिए प्रेरित किया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this