HomeUncategorizedरेडियो मानव रचना के 12 साल पूरे होने पर किया गया जागरूकता...

रेडियो मानव रचना के 12 साल पूरे होने पर किया गया जागरूकता अभियान का आयोजन

Published on

फरीदाबाद, 10 जुलाई: फरीदाबाद के पहला कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन रेडियो मानव रचना 107.8 ने 12 साल का सफर पूरा कर लिया है। रेडियो मानव रचना की शुरुआत 10 जुलाई 2009 को संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की मौजूदगी में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की थी। डॉ. ओपी भल्ला हमेशा से ही समाज को बेहतर बनाने के लिए कार्य करते थे। आज रेडियो मानव रचना उन्हीं के कदमों पर चलकर समाज उत्थान का कार्य कर उनके सपनों को पूरा कर रहा है।

अपने 13वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष में रेडियो मानव रचना ने खास कार्यक्रम का आयोजन किया। कैंपस के सफाई कर्मचारियों के लिए कोविड वैक्सिनेशन को लेकर जागरूक किया।

रेडियो मानव रचना के 12 साल पूरे होने पर किया गया जागरूकता अभियान का आयोजन

इस दौरान आरएमआर 107.8 की डायरेक्टर डॉ. गुरजीत कौर चावला ने कोरोना की वैक्सिन के महत्व पर सभी को जागरूक किया। उन्होंने इस दौरान कोरोना के पीएम द्वारा दिए गए संदेश दो गज की दूरी मास्क है जरूरी को दोहराया।

रेडियो मानव रचना के 12 साल पूरे होने पर किया गया जागरूकता अभियान का आयोजन

यूनिसेफ कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन के सौजन्य से इस जागरुकता कार्यक्रम में मानव रचना के कर्मचारियों को वैक्सिनेशन कैंप के बारे में जानकारी दी गई।

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला और उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने रेडियो मानव रचना की संपूर्ण टीम और सभी श्रोताओं का धन्यवाद किया।

रेडियो मानव रचना के 12 साल पूरे होने पर किया गया जागरूकता अभियान का आयोजन

इस मौके पर आईपीएस आईजी पुलिस डॉ. हनीफ कुरेशी, डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्री मंग्लेश चौबे, विधायक सीमा त्रिखा, जीवा आयुर्वेदा के निर्देषक डॉ. प्रताप चौहान, एसएसबी अस्पताल से डॉ. बंसल, सर्वोदय अस्पताल के एमडी डॉ. राकेश गुप्ता, आईएमए फरीदाबाद की अध्यक्ष डॉ. पुनीता हसीजा, आरएसएस व पर्यावरण गतिविधियों के संरक्षक श्गोपाल आर्य, उद्योगपति प्रदीप मोहंती, नवदीप चावला व एमआरआईआईआऱएस के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, डीजी डॉ. एनसी वाधवा व कुलपति एमआरयू डॉ. आईके भट्ट ने रेडियो के साथ अपनी यादों को ताजा किया शुभकमनाएं दी। आरएमआर 107.8 के 12 वर्ष पूरे होने पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई संदेश भेजे।

रेडियो मानव रचना 107.8 के आरजे अपने मनमोहक अंदाज में 24 घंटे समाज हित के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, शासन प्रबंध, महिला व बाल विकास, खेल, समाज उत्थान शामिल है। यूनिसेफ इंडिया सीई एमसीए व कम्यूनिटी रेडियो एसोसिएशन के बेहद महत्वपूर्ण जागरुकता कार्यक्रम आरएमआर 107.8 पर प्रसारित किए जाते हैं।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this