HomePoliticsजनता के पैसे के खर्चे में पारदर्शिता के हिमायती हैं विधायक नीरज...

जनता के पैसे के खर्चे में पारदर्शिता के हिमायती हैं विधायक नीरज शर्मा

Published on

फरीदाबाद: एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का संघर्ष रंग लाया है। अब जिले में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी आम जनता को भी रहेगी। जिससे विकास के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगने की उम्मीद बंधती नजर आती है।

विधायक नीरज शर्मा ने इस बारे में सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पत्र लिखकर मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि विकास कार्यों के नाम पर होने वाले गोलमाल पर मौके पर ही जानकारी का बोर्ड लगाने से नियंत्रण हो सकेगा।

ऐसा देखने में आता है कि एक एक विकास कार्य के लिए कई कई बार टेंडर कर दिया जाता है। लेकिन विकास के बारे में मौके पर बोर्ड पर विकास कार्य का नाम, लागत, ठेकेदार का नाम,

विकास कार्य शुरू होने की तारीख, पूरे होने की तारीख आदि का विवरण लिखने संबंधी बोर्ड लगाए जाएं तो इस पर काफी तह तक नकेल कसी जा सकती है।

विधायक नीरज शर्मा के पत्र और व्यक्तिगत संपर्क का असर हुआ और अब विकास कार्यों पर बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं। इसकी शुरुआत बल्लभगढ़ समयपुर-सरमथला सडक़ से हो चुकी है। जिसका निर्माण करीब 2.89 करोड़ रुपये में होना है।

इस बारे में मौके पर बोर्ड भी लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया जा चुका है। शर्मा ने उम्मीद जताई कि बोर्ड लगने से शायद अधिकारियों पर समय पर कार्य पूरा करने का दबाव रहेगा ।

जिसका लाभ जनता को मिलेगा। विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कार्रवाई करने पर आभार भी जताया।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this