HomePoliticsजनता के पैसे के खर्चे में पारदर्शिता के हिमायती हैं विधायक नीरज...

जनता के पैसे के खर्चे में पारदर्शिता के हिमायती हैं विधायक नीरज शर्मा

Published on

फरीदाबाद: एनआईटी विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा का संघर्ष रंग लाया है। अब जिले में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी आम जनता को भी रहेगी। जिससे विकास के नाम पर होने वाले भ्रष्टाचार पर रोक लगने की उम्मीद बंधती नजर आती है।

विधायक नीरज शर्मा ने इस बारे में सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पत्र लिखकर मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि विकास कार्यों के नाम पर होने वाले गोलमाल पर मौके पर ही जानकारी का बोर्ड लगाने से नियंत्रण हो सकेगा।

ऐसा देखने में आता है कि एक एक विकास कार्य के लिए कई कई बार टेंडर कर दिया जाता है। लेकिन विकास के बारे में मौके पर बोर्ड पर विकास कार्य का नाम, लागत, ठेकेदार का नाम,

विकास कार्य शुरू होने की तारीख, पूरे होने की तारीख आदि का विवरण लिखने संबंधी बोर्ड लगाए जाएं तो इस पर काफी तह तक नकेल कसी जा सकती है।

विधायक नीरज शर्मा के पत्र और व्यक्तिगत संपर्क का असर हुआ और अब विकास कार्यों पर बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं। इसकी शुरुआत बल्लभगढ़ समयपुर-सरमथला सडक़ से हो चुकी है। जिसका निर्माण करीब 2.89 करोड़ रुपये में होना है।

इस बारे में मौके पर बोर्ड भी लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाया जा चुका है। शर्मा ने उम्मीद जताई कि बोर्ड लगने से शायद अधिकारियों पर समय पर कार्य पूरा करने का दबाव रहेगा ।

जिसका लाभ जनता को मिलेगा। विधायक नीरज शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कार्रवाई करने पर आभार भी जताया।

Latest articles

फरीदाबाद में दो नई परियोजनाओं से बढ़ेगी जनसुविधा, निगम ने लिया बड़ा ये फैसला

फरीदाबाद में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नगर निगम ने दो अहम...

फरीदाबाद में मेट्रो हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने किया चमत्कार, म्यांमार के बौद्ध भिक्षु का लीवर, किडनी किया Transplant

मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर रविवार से टोल वसूली शुरू, दिल्ली–गुरुग्राम यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क

द्वारका एक्सप्रेसवे से यात्रा करने वालों के लिए अब सफर थोड़ा महंगा होने...

हरियाणा में खांसी की इस दवा से हो सकता है खतरा, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध, रिपोर्ट में पाया गया हानिकारक रसायन

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने खांसी की...

More like this